मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने का पहला सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार की दृष्टि से शुभ रहेगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में सकारात्मक संभावनाएं बनेंगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके कामकाज से प्रसन्न होकर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में मिली अहम जिम्मेदारी आपका ओहदा और परेशानी दोनों बढ़ाने का कारण बन सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आर्थिक क्षेत्र में पूंजी निवेश आदि करने में सावधानी बरतें। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें और किसी भी मसले को बड़ी सूझबूझ से हल करें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना साकार हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग का पढ़ाई-लिखाई से मन उचट सकता है। इस सप्ताह आपको माता-पिता की ओर से सामान्य सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी विषम स्थिति में अपने से बड़ों का अनादर करने की गलती न करें और अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाए रखें। प्रेम प्रसंग में उतावलेपन से बचें और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।