एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कहासुनी में छात्र पर ताना तमंचा

Thu, 28 Sep 2017 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौटते समय मामूली कहासुनी पर एक छात्र ने दूसरे छात्र पर तमंचा तान दिया। इससे हड़कंप मच गया। पीड़ित छात्र ने परिजनों के साथ स्कूल पहुंचकर शिकायत की।  
विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने बताया वह स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ता है। उसकी कक्षा में पढ़ने वाला छात्रा उससे विवाद रहता है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अन्य छात्रों के साथ वापस अपने घर जा रहा था।

बीच रास्ते में उसकी आरोपी छात्र से कहासुनी हो गई । इस बात पर आरोपी ने उस पर तमंचा तानकर जान से मारने का प्रयास किया। साथी छात्रों के चिल्लाने पर आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। छात्र ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बुधवार को परिजनों ने स्कूल में पहुंचकर प्रधानाचार्य से शिकायत की। प्रधानाचार्य ने कहा मामला गंभीर है। पुलिस से शिकायत होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें