एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, ले गए लाखों का माल

Thu, 28 Sep 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
खेतों से उठाकर बक्सा लाते गांववाले। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भीतरगांव (घाटमपुर)।
विज्ञापन


पुलिस चौकी साढ़ के गांव माधवपुर में चोरों ने एक घर में धावा बोलकर लाखों का माल पार कर दिया। चोर बक्सों के ताले तोड़कर जेवर-नगदी समेत लाखों का माल उठा ले गए।
माधवपुर गांव निवासी विजय सिंह यादव किसान है। बताया कि रात में परिवार के साथ छत पर सोए थे।

देर रात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए। कमरों के भीतर रखे तीन बक्से व अलमारी खोलकर उसके भीतर रखा सामान उठा ले गए। जाते वक्त चोर एक  बक्सा उठाकर अपने साथ ले गए जो बुधवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर ज्ञानसिंह यादव के खेत पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय सिंह यादव ने बताया कि उसने पुलिस चौकी साढ़ में घटना की तहरीर दी है। इधर, चौकी इंचार्ज हरीश वर्धन गौर ने बताया कि मामला संज्ञान आने के बाद पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू की गई है। बताया कि चोर बक्सों में रखा कुछ सामान उठा ले गए हैं जबकि कमरे के भीतर रखी अलमारी का लाक नहीं तोड़ पाए हैं। इसके चलते जेवरात नहीं ले जा पाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें