एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Ayodhya: राममंदिर में चोरी से आहत महंत नृत्यगोपाल दास जताया गहरा दुख, दोषियों को कड़ी सजा की मांग की

Mon, 06 Jul 2026 09:51 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

श्री राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने श्रीरामलला सरकार के मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोमवार को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि श्रीरामलला सरकार के मंदिर में हुई चोरी से वे अत्यंत आहत हैं। जिसने भी यह पाप किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था का विषय है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपने निजी या राजनीतिक हितों के लिए इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को सख्त से सख्त दंड देने की मांग की।

ये भी पढ़ें - जानिए कौन हैं कृष्ण मोहन: जिनको मिली राम मंदिर की पूरी जिम्मेदारी, चढ़ावा चोरी की तहरीर देकर चर्चाओं में आए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: चढ़ावा चोरी पर ट्रस्ट का एक्शन, SIT पर जताया भरोसा, कहा- कुछ लोग हिंदू आस्था को कमजोर कर रहे हैं


शंकराचार्य द्वार पर रहा कड़ा पहरा
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक को लेकर आद्य शंकराचार्य द्वार पर कड़ा पहरा रहा। बैठक पहली बार राम मंदिर परिसर में हुई। बैठक के लिए सभी ट्रस्टियों ने शंकराचार्य द्वार से ही मंदिर में प्रवेश किया। द्वार पर सुबह से ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तनाती कर दी गई थी। शंकराचार्य द्वार की ओर जाने वाली एक लेन को बंद कर दिया गया था। बैरीकेडिंग लगाकर लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें