पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Monsoon picks up speed again in the state, heavy rain warning issued in these districts; thunderstorms are

UP: प्रदेश में फिर से मानूसन ने पकड़ी रफ्तार, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी; यहां हो सकता वज्रपात

Mon, 06 Jul 2026 09:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 06 Jul 2026 09:16 PM IST
सार

Weather in UP: यूपी में एक बार फिर से मानूसन सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण के जिलों से शुरू होने वाली बरसात पूरे प्रदेश को अपने दायरे में लेगी। 

विज्ञापन
UP: Monsoon picks up speed again in the state, heavy rain warning issued in these districts; thunderstorms are
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ी है। सोमवार को यूपी के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ेगा तथा प्रदेश के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर क्षेत्र अब अवदाब में बदल गया है। इसके प्रभाव से 7 जुलाई से दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बारिश तेज होगी, जबकि 7 से 12 जुलाई के बीच पूर्वांचल और तराई के कुछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को मिर्जापुर और हमीरपुर में 120 मिमी, लखीमपुर खीरी में 114 मिमी, औरैया में 68.8 मिमी और जालौन में 60 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, चुर्क, बांदा और झांसी में भी अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

बारिश के प्रभाव से अगले पांच दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक घटने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं।

इन जिलों में है गरज चमक और वज्रपात की चेतावनी

UP: Monsoon picks up speed again in the state, heavy rain warning issued in these districts; thunderstorms are
वज्रपात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जातीन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed