एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए सुल्तानपुर जाएंगे 60 पुलिसकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विशेष प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को जिले के 60 मुख्य आरक्षी/दीवान सुल्तानपुर जनपद के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय ने दी। बताया कि शासन के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को 30 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के अमहट स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पुलिसकर्मी स्वत: अपने मूल तैनाती स्थल पर पहुंच जाएंगे। इस प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों को विभागीय कार्यशैली के बारे में बारीकी से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए चिह्नित सभी पुलिसकर्मियों को 17 नवंबर को ट्रेनिंग सेंटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें