एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Shimla News: एसएमसी शिक्षकों को नियमित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि दूर दराज क्षेत्रों के स्कूलों में सेवाएं दे रहे एसएमसी शिक्षकों को नियमित किया जाए। यह शिक्षक कई सालों से कम वेतन पर ईमानदारी से पढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने समय समय पर शिक्षकों के अलग-अलग वर्ग में सेवाएं देने वाले शिक्षकों को नियमित करने को नीतियां बनाकर इसे लागू किया है। सरकार एसएमसी शिक्षकों की सालों की सेवाओं और महंगाई के इस दौर में उनकी आर्थिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उनके लिए भी नीति लाए और उनको नियमित करने का कार्य करें। यह एसएमसी शिक्षक लंबे समय से इस मांग को लेकर संघर्ष भी करते आए हैं, उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी इस जायज मांग को पूरा करेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें