एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बनारस में बनी फिल्म मोहल्ला अस्सी जल्द होगी रिलीज, हाईकोर्ट ने दी हरी झंडी 

Fri, 15 Dec 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
मोहल्ला अस्सी फिल्म का सीन
बनारस में शूट हुई फिल्म मोहल्ला अस्सी को दिल्ली हाईकोर्ट ने सिर्फ एक कट और ए सर्टिफिकेट के साथ फिल्म रिलीज करने की हरी झंडी दे दी है। फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। बता दें कि विवादित संवादों के चलते लंबे समय से सेंसर बोर्ड में फिल्म अटकी थी। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया था। आगे की स्लाइड्स देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
कोर्ट के पचड़े में फंसी इस फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ होने पर फिल्म निर्माता ने कहा कि वे इसे जल्द से जल्द सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने का प्रयास करेंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
अस्सी घाट
फिल्म मोहल्ला अस्सी साहित्यकार डॉक्टर काशीनाथ सिंह के मशहूर उपन्यास काशी का अस्सी पर आधारित है। जो धर्म और आस्था के व्यवसायीकरण पर चोट करती है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग वाराणसी के अस्सी मोहल्ला और उसके आस पास हुई है। 

 

4 of 6
मोहल्ला अस्सी फिल्म का एक सीन
उपन्यास के मुख्य किरदार तन्नी गुरु रहे हैं जिसकी भूमिका फिल्म में सनी देओल निभा रहे हैं, जबकि और दूसरे चरित्र में भोजपुरी स्टार रवि किशन हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
मोहल्ला अस्सी
मोहल्ला अस्सी निर्माता विनय तिवारी ने कहा कि हमें हाईकोर्ट के आदेश की प्रति मिल गई हैं। इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। फिल्म जल्द से जल्द प्रदर्शित होगी। फिल्म अच्छी बनी है और दर्शकों को भी पसंद आएगी। फिल्म के संवाद में कुछ गालियां हैं जो सामान्य बातचीत के दौरान बनारस में इस्तेमाल की जाती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहल्ला अस्सी

इससे पहले भी इस तरह की कई फिल्में सेंसर बोर्ड से पास हुई हैं। मुझे लगता है सेंसर बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने जानबूझकर फिल्म को रोकने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें