पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP District President shoves Vice President aside justifies action citing need discipline video viral

UP: भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को धक्का देकर हटाया, सफाई दी- अनुशासन के लिए करना पड़ता है ऐसा; वीडियो वायरल

Mon, 06 Jul 2026 07:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 06 Jul 2026 07:57 PM IST
सार

UP Politics: आजमगढ़ में भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष को धक्का देकर मंच से हटा दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसा करना पड़ा, जबकि जिला उपाध्यक्ष का आरोप है कि बड़े आयोजन के दौरान जिलाध्यक्ष अपना आपा खो बैठे।

विज्ञापन
BJP District President shoves Vice President aside justifies action citing need discipline video viral
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के सोमवार को जनपद आगमन पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हरिऔध कला केंद्र में मुख्य कार्यक्रम आयोजित थे। कार्यक्रम में हर कोई क्षेत्रीय अध्यक्ष को गुलदस्ता और माला भेंटकर स्वागत करना चाहता था। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंच पर स्वागत करने पहुंचे जिला उपाध्यक्ष को धक्का देकर वहां से हटा दिया।

विज्ञापन




भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही जगह सड़कों के किनारे खड़े उनके आगमन का इंतजार कर रहे थे। जनपद की सीमा महुला से ही उनके स्वागत का क्रम शुरू हो गया। जो हरिऔध कला केंद्र तक चलता रहा। 
विज्ञापन


हरिऔध कला केंद्र में कार्यक्रम के दौरान मंच पर बड़ी माला के साथ उनका स्वागत करने की तैयारी थी। तभी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ राम सिंह गुलदस्ता भेंट करने के लिए मंच पर चढ़े। जैसे ही वह क्षेत्रीय अध्यक्ष के पास पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने पहले उन्हें हाथ से पकड़कर हटाया और फिर उन्हें पीछे धकेल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह बड़ी माला में क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचाने के लिए आगे बढ़ गए। उनको इस प्रकार करते देख वहां मौजूद हर कोई हक्का बक्का रह गया। खुद भाजपा जिला उपाध्यक्ष को भी समझ में नहीं आया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं। 

बड़ा और लंबा कार्यक्रम था। लाटघाट से जिला मुख्यालय पहुंचते-पहुंचते व्यवस्था संभालने-संभालने में शायद वह पद की गरिमा भूल गए। आपने मीडिया कर्मियों को बुला रखा है और हजारों लोगों को बुलाकर रखा है। यदि उनके सामने ऐसा कर रहे हैं तो कार्यालय में क्या करते होंगे। उन्होंने जो कुछ किया है इसका जवाब तो देना ही चाहिए। - सिद्धार्थ राम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष। 

कहीं धक्का मुक्की नहीं हुई है। कार्यक्रम में मर्यादा और अनुशासन का ध्यान सभी को रखना पड़ता है। चाहे कार्यकर्ता हो या फिर पदाधिकारी उसे अनुशासन में  रहना चाहिए। कार्यक्रम के अनुसार उसे चलना चाहिए। अगर कोई जिलाध्यक्ष है तो अपने पदाधिकारियों को अनुशासन में रहने के लिए कहेगा ही। - ध्रुव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed