फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा का पर्यटन सत्र: विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ, जंगल की सैर से पहले जरूर जान लें ये बातें

Sun, 01 Nov 2026 01:31 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

दुधवा नेशनल पार्क के नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ रविवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया। इस बार पर्यटकों को गैंडों, बाघों और दुर्लभ बारहसिंगों को देखने का मौका मिलेगा। सफारी के लिए 95 गाड़ियां और पर्यटकों के ठहरने के लिए थारू हट तैयार किए गए हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
दुधवा के पर्यटन सत्र का शुभारंभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुधवा नेशनल पार्क के नए पर्यटन सत्र का रविवार को पलियाकलां के विधायक रोमी साहनी ने विधिवत शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने फीता काटकर पर्यटन सत्र की शुरुआत की। इस दौरान विधायक ने दुधवा की हथिनी गंगा काली को केला और गुड़ खिलाकर उसका आशीर्वाद भी लिया। पर्यटन सत्र के शुभारंभ को लेकर दुधवा में विशेष तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम के दौरान एफडी एच. राजा मोहन, डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर., पर्यटन विभाग के रेंजर प्रशांत प्रियदर्शी और दुधवा रेंजर रितेश पटेल सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। दुधवा पर्यटन सत्र के शुभारंभ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
विधायक ने हथिनी को खिलाए केला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दुधवा में फिर लौटा रोमांच 
मानसून के लंबे विराम के बाद दुधवा के जंगल में फिर रोमांच लौटेगा। नए पर्यटन सत्र का आगाज सुबह करीब 7:45 बजे हुआ। मुख्य द्वार पर भाजपा विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर सैलानियों का स्वागत किया। पर्यटकों की सुविधा के लिए 95 सफारी गाड़ियां और 14 थारू हट हाउस तैयार किए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
दुधवा नेशनल पार्क - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बार सैलानियों को तराई के दलदली मैदानों में विचरण करते 53 गैंडों के दीदार का मौका मिलेगा। इसके अलावा बाघ और दुर्लभ बारहसिंगा भी आकर्षण का केंद्र होंगे। सैलानियों के ठहरने के लिए पार्क परिसर में 14 थारू हट हाउस तैयार किए गए हैं। इनमें चार वीआईपी अतिथियों के लिए आरक्षित हैं।  किशनपुर और बनकटी में भी नई हट बनाई गई हैं। ऑनलाइन बुकिंग में पर्यटकों का उत्साह दिख रहा है। इस बार देशी और विदेशी सैलानियों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।

4 of 7
दुधवा नेशनल पार्क
दुधवा जाने से पहले यह बातें जरूर जान लें
सुबह की शिफ्ट: 07:00 बजे से 10:00 बजे तक 
शाम की शिफ्ट: 03:00 बजे से 5.30 बजे तक  
सफारी शुल्क
1,850 (प्रति वाहन, अधिकतम छह लोगों के लिए)
गाइड शुल्क 500 (अलग से देय)
कुल खर्च (छह लोग + गाइड) 2,350
साप्ताहिक अवकाश मंगलवार (इस दिन सफारी पूर्णतः बंद रहेगी)
संचालन दिवस : मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन दोनों शिफ्टों में।
विज्ञापन

5 of 7
दुधवा टाइगर रिजर्व - फोटो : स्रोत- वन विभाग
मुख्य प्रवेश द्वार शुल्क 
  • भारतीय पर्यटक प्रवेश शुल्क प्रति व्यक्ति 250/
  • विदेशी पर्यटक  प्रति व्यक्ति 2,000/
  • भारतीय डबल बेड रूम शुल्क 5,400 /
  • विदेशी पर्यटक डबल बेड शुल्क 15,000 
  • डॉर्मिटरी बेड शुल्क  1,000 प्रति व्यक्ति/बेड (वन निगम/इकोटूरिज्म परिसर)
  • चेक-इन / चेक-आउट समय: दोपहर 1:00 बजे चेक-इन एवं सुबह 11:00 बजे चेक-आउट।
विज्ञापन

6 of 7
दुधवा में स्वछंद विचरण करते गैंडे। - फोटो :  स्रोत - वन विभाग।
लखनऊ से दुधवा के लिए शुरू होगी सीधी एसी बस सेवा
दुधवा नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए लखनऊ से सीधी एसी रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी। बस सुबह छह बजे लखनऊ से चलकर लखीमपुर होते हुए दुधवा पहुंचेगी। शाम को वहीं से लखनऊ लौटेगी। बस संचालन की तिथि अभी तय नहीं हुई है। दिवाली के बाद सेवा शुरू होने की उम्मीद है। आरएम गौरव सिंह ने बताया कि इससे लखनऊ और आसपास के पर्यटकों को दुधवा पहुंचने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दुधवा नेशनल पार्क का मुख्य द्वार। 
दुधवा नेशनल पार्क के वार्डन महावीर सिंह ने बताया कि सफारी के लिए कुल 95 गाड़ियों का बेड़ा तैयार किया गया है। इनमें महिंद्रा थार सहित 12 सरकारी      और 83 निजी गाड़ियां शामिल हैं। इनमें 60 गाड़ियां दुधवा कोर जोन और 30 किशनपुर सेंक्चुरी में तैनात की गई हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें