तंबाकू उत्पादों से करें परहेज
- फोटो : Pixabay
तंबाकू उत्पादन छोड़ने पर क्या होता है असर
अध्ययन के आधार पर शोधकर्ताओं ने बताया कि तंबाकू उत्पाद छोड़ने के एक वर्ष के भीतर, कोरोनरी हार्ट डिजीज का जोखिम आधा हो जाता है। इसके अलावा ऐसे लोगों में एक साल के भीतर ही दिल का दौरा होने के जोखिमों में नाटकीय रूप से कमी देखी गई। तंबाकू छोड़ने के 5 साल के भीतर आपके मुंह, गले, अन्नप्रणाली और मूत्राशय के कैंसर का खतरा आधा हो जाता है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का जोखिम धूम्रपान करने वालों में अधिक होता है, तंबाकू-सिगरेट छोड़कर इससे बचा जा सकता है।
तंबाकू छोड़ने का सबसे बड़ा सकारात्मक प्रभाव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर होता है जो आपको कई रोगों के जोखिमों से बचाने में मदद करती है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।