दुनिया में केवल बुद्धिमान लोग ही कुछ बड़ा नहीं कर सकते, जिसमें भी क्षमता है वह कुछ भी कर सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए चेंज द वर्ल्ड का लक्ष्य रखिए। शनिवार को आईआईटी दिल्ली में आईआईटी के भूतपूर्व छात्र व मशहूर लेखक चेतन भगत ने ऐसे ही कुछ मंत्र दिए।
एल्युमनाई को अपने बीच पाकर आईआईटी के लगभग एक हजार छात्र भी काफी उत्साहित दिखे। भावी इंजीनियरों से रूबरू होते हुए चेतन भगत ने आईआईटी दिल्ली में अपने बीते दिनों व अनुभवों को भी बांटा।
आईआईटी दिल्ली के वार्षिकोत्सव रैनदेवूज 2014 में एल्युमनाई लेक्चर का आयोजन किया गया। इसमें चेतन भगत ने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए।