BPSC 71st Mains Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई 71वीं मेंस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। आयोग ने दिवाली से पहले उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। धनतेरस के दिन 71वीं मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (मुख्य) प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 3392 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1298 पदों पर नियुक्ति होनी है। सफल अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण का इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
आयोग ने बताया है कि अभ्यर्थी कुछ घंटों के बाद बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। आयोग ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
कितने अभ्यर्थियों ने पास की थी प्रारंभिक परीक्षा
बता दें कि 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 4,71,012 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 3,16,762 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यह परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी और राज्य के 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसके बाद 18 नवंबर 2025 को पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था। कुल 13,368 उम्मीदवारों ने एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जबकि 893 उम्मीदवारों ने वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन
BPSC 71st Mains Exam Result Download: ऐसे डाउनलोड करें 71वीं सीसीई मेंस परीक्षा का रिजल्ट
जो भी उम्मीदवार 71वीं मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम देखने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं...
सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
अब होम पेज पर उपलब्ध नवीनतम अपडेट अनुभाग पर जाएं।
अपडेट अनुभाग में बीपीएससी 71वीं सीसीई मेंस परीक्षा के परिणाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
एक नई विंडो/टैब में एक पीडीएप फाइल प्रदर्शित होगी।
परिणाम पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर जांचें।
इसे भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करके सेव कर लें।