फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A new method of cyber fraud: mobile phones automatically update, and 84,000 rupees are stolen

राजस्थान: मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ अनजान ऐप, खाते से निकल गए 84 हजार रुपये

Sat, 31 Oct 2026 05:42 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 05:42 PM IST
सार

देवली में एक युवक के मोबाइल में अनजान ऐप अपने आप इंस्टॉल होने के बाद उसके सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खाते से 84 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल हैंग होने से साइबर हेल्पलाइन पर कॉल नहीं लगा। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
A new method of cyber fraud: mobile phones automatically update, and 84,000 rupees are stolen
साइबर ठगी का शिकार युवक।

विस्तार

समीपवर्ती देवली (टोंक) शहर में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। कुचलवाड़ा रोड निवासी एक युवक के मोबाइल में अचानक एसीसी जीसीसी नाम का अनजान ऐप डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो गया। इसके बाद मोबाइल ऑटोमेटिक रीस्टार्ट मोड में चला गया। फोन दोबारा चालू होने के कुछ ही देर बाद युवक के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 84 हजार रुपये डेबिट हो गए। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मोबाइल हैंग हुआ, 1930 पर भी नहीं लग पाया कॉल
पीड़ित युवक गोविंद मेघवंशी जियो फाइबर में वाई-फाई से संबंधित कार्य करता है। गोविंद ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 7 बजे उसका मोबाइल अचानक ऑटोमेटिक अपडेट हुआ। मोबाइल रीस्टार्ट होते ही उसके बैंक खाते से 84 हजार रुपये निकल गए, जबकि उसने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया था।

विज्ञापन

खाते से इतनी बड़ी राशि कटने का मैसेज देखते ही उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल बार-बार हैंग होने के कारण कॉल नहीं लग पाई। इसके बाद उसने मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाई और 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही हनुमान नगर थाने में भी घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: फॉलोअर्स लाखों में, वोट सैकड़ों में, सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर रहीं इन्फ्लुएंसर पवन की पत्नी

मोबाइल में अपने आप डाउनलोड हुआ अनजान ऐप
गोविंद ने बताया कि मोबाइल ऑटोमेटिक अपडेट होने के बाद से ही लगातार हैंग हो रहा था। इसी दौरान मोबाइल में एसीसी जीसीसी नाम का एक अनजान ऐप भी अपने आप डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो गया। इस ऐप के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है और न ही उसने पहले कभी इसे देखा था। पीड़ित युवक को आशंका है कि मोबाइल में हुई संदिग्ध गतिविधियों के जरिए ही उसके बैंक खाते से रकम निकाली गई।


खाते में बचे महज 800 रुपये
बताया गया कि गोविंद के खाते में कई महीनों की मेहनत की कमाई जमा थी। एक ही बार में 84 हजार रुपये निकलने के बाद खाते में महज 800 रुपये शेष रह गए। घटना के बाद से गोविंद और उसके परिजन काफी परेशान हैं। पीड़ित युवक के मुताबिक, जिस खाते में ठगी की राशि ट्रांसफर हुई है, उसके खाताधारक का नाम महेंद्र गौड़ सामने आया है। गोविंद ने बैंक पहुंचकर भी घटना की जानकारी दी है। फिलहाल पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

अनजान ऐप और लिंक पर न करें क्लिक
देश में साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं को लेकर साइबर पुलिस लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इसके बावजूद साइबर अपराधी वारदात करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादातर साइबर ठगी की वारदातें मोबाइल के जरिए होती हैं। इसलिए मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक पर क्लिक करने और अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed