फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BJP is putting on a charade in the name of a protest: Sushil Gupta

प्रदर्शन के नाम पर ढोंग कर रही भाजपा : सुशील गुप्ता

Mon, 02 Nov 2026 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
BJP is putting on a charade in the name of a protest: Sushil Gupta

विज्ञापन
रोहतक। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का कहना है कि भाजपा प्रदर्शन के नाम पर ढोंग कर रही है। लोकतंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए। भाजपा किस बात का प्रदर्शन कर रही है। वे रविवार को रोहतक में मानसरोवर पार्क से आंबेडकर चौक तक एसआईआर के विरोध में निकाली गई पार्टी की प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के नाम पर लगभग 14 करोड़ वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए। प्रदेश में 34 लाख, दिल्ली में 47 लाख और पश्चिम बंगाल में करीब 1 करोड़ लोगों के वोट काटकर जनता के मताधिकार को खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले वोट चोरी की साजिश का खुलासा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया था। इसके बाद से आम आदमी पार्टी लोकतंत्र को बचाने के लिए निरंतर सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ रही है। गुप्ता ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा दे देना चाहिए। पार्टी के रोहतक मीडिया प्रभारी शिव मोहन गुप्ता ने बताया कि तिरंगा यात्रा में प्रदेशभर से कार्यकर्ता रोहतक पहुंचे और यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed