{"_id":"6ae5ee75b0fa09048400e275","slug":"unity-march-held-at-maharaja-agrasen-college-on-national-unity-day-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2674-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महाराजा अग्रसेन कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाला गया एकता मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महाराजा अग्रसेन कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाला गया एकता मार्च
विज्ञापन
-कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों और राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के महाराजा अग्रसेन कॉलेज में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार तिवारी के संबोधन से हुई। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और देश के लिए उनके योगदान को याद किया।
प्राचार्य ने कहा कि आजादी के बाद देश की अलग-अलग रियासतों को एकजुट करने में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उनके प्रयासों के कारण ही भारत की एकता और अखंडता को मजबूती मिली। प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इसके बाद छात्रों और एनएसएस व एनसीसी के सदस्यों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। सभी ने देश की एकता और सुरक्षा बनाए रखने के साथ अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।
शपथ ग्रहण के बाद कॉलेज परिसर में एकता मार्च निकाला गया। इसमें छात्रों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मार्च के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर की ओर से किया गया।