{"_id":"6ae75ec0c8346176ab0c7784","slug":"mega-rally-concludes-at-the-grounds-political-activity-continues-on-mobile-phones-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-161750-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मैदान में महारैली खत्म, मोबाइल पर जारी रही सियासी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मैदान में महारैली खत्म, मोबाइल पर जारी रही सियासी हलचल
विज्ञापन
वीडियो, तस्वीरों और पोस्टरों के जरिए लोगों ने साझा किए प्रदर्शन के नजारे, समर्थन और विरोध में भी आए संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की महारैली समाप्त हो गई, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा दिनभर जारी रही। रैली में उमड़ी भीड़, नेताओं के भाषण, नारेबाजी और प्रदर्शनकारियों के पोस्टर सोशल मीडिया के अलग-अलग मंचों पर छाए रहे। सुबह से ही रैली के वीडियो और तस्वीरें साझा होने लगी थीं। सोशल मीडिया पर ‘दिल्ली चलो’ ट्रेंड करता रहा।
रैली में शामिल लोगों ने अपने मोबाइल फोन से प्रदर्शन के नजारे रिकॉर्ड किए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कई लोगों ने रैली में पहुंचने के अनुभव साझा किए, जबकि कुछ ने वीडियो के जरिए वहां का माहौल दिखाया। देखते ही देखते ये पोस्ट विभिन्न मंचों पर प्रसारित होने लगे। कई वीडियो को हजारों लोगों ने देखा और साझा किया। रैली के समर्थन में पोस्ट करने वालों के साथ ही विरोध जताने वाले संदेश भी सामने आए।
महारैली के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। इसका असर सोशल मीडिया पर भी दिखाई दिया। उनके नाम और रैली में लगाए गए नारों को लेकर कई तरह के मीम्स बनाए गए। इन पोस्टों में व्यंग्यात्मक अंदाज में टिप्पणियां की गईं, जिन्हें लोगों ने साझा किया।
विज्ञापन
पोस्टरों की तस्वीरें भी हुईं साझा
रैली में पहुंचे कई प्रदर्शनकारी अलग-अलग संदेश लिखे पोस्टर लेकर आए थे। इनमें चुनाव प्रक्रिया, मुख्य चुनाव आयुक्त, सरकार और चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए गए थे। इन पोस्टरों ने मैदान में लोगों का ध्यान खींचा। प्रदर्शनकारियों और अन्य लोगों ने पोस्टरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिसके बाद ये भी चर्चा का हिस्सा बन गए।
भाजपा की रैली पर भी प्रतिक्रियाएं
रविवार को भाजपा की रैली से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए जाते रहे। इस तरह एक ओर इंडिया गठबंधन की महारैली से जुड़ी पोस्ट चर्चा में रहीं, तो दूसरी ओर भाजपा की रैली को लेकर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। दोनों आयोजनों पर समर्थन और विरोध के स्वर देखने को मिले।