फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gift of toilets, bathrooms, and creches for underserved settlements

Delhi NCR News: सेवा बस्तियों को शौचालय, स्नानघर और शिशु वाटिका की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
शालीमार बाग में मुख्यमंत्री ने चार विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, अर्पण केंद्र भी शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली। शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र की सेवा बस्तियों में रहने वाले लोगों को अब शौचालय और स्नानघर की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को पीतमपुरा और शालीमार बाग में नवनिर्मित एवं नवीनीकृत दो जन सुविधा परिसरों का लोकार्पण किया। इन परिसरों में कुल 89 शौचालय सीटें और 16 स्नानघर उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही हैदरपुर के नेहरू कैंप में बच्चों के लिए दो शिशु वाटिकाएं भी जनता को समर्पित की गईं। मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी पॉलिटेक्निक, पीतमपुरा में अर्पण केंद्र का शुभारंभ भी किया।



इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में स्वच्छता, सार्वजनिक सुविधाओं और बच्चों के लिए खेलकूद से जुड़े इंतजामों को बढ़ाया गया है। इससे स्थानीय लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




महिलाओं के लिए 41 शौचालय सीटें



पीतमपुरा के जीपी ब्लॉक की सेवा बस्ती में बने जन सुविधा परिसर में कुल 40 शौचालय सीटें हैं। इनमें 19 महिलाओं और 21 पुरुषों के लिए निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए छह और पुरुषों के लिए तीन स्नानघर बनाए गए हैं। वहीं, शालीमार बाग के एओ ब्लॉक की सेवा बस्ती में 49 सीटों वाला जन सुविधा परिसर शुरू किया गया है। इसमें महिलाओं के लिए 22 और पुरुषों के लिए 27 शौचालय सीटें उपलब्ध हैं। यहां महिलाओं के लिए चार और पुरुषों के लिए तीन स्नानघर भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेहरू कैंप में बच्चों के लिए दो शिशु वाटिकाएं



हैदरपुर के नेहरू कैंप में रोड नंबर-26 पर दो शिशु वाटिकाएं विकसित की गई हैं। इन वाटिकाओं में मिट्टी भराई, घास लगाने, पौधारोपण और फुटपाथ निर्माण का काम किया गया है। बच्चों के खेलने के लिए झूले लगाए गए हैं। साथ ही बैठने के लिए बेंच, सुरक्षा के लिए ग्रिल और गेट तथा रोशनी की व्यवस्था की गई है। पौधों की सिंचाई के लिए बोरवेल भी बनाया गया है। इससे आसपास के बच्चों को खेलने-कूदने के लिए सुरक्षित और हरित स्थान मिलेगा।




इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग और हर क्षेत्र तक पहुंचे। राजधानी में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed