फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दीपावली पर जाम से निपटने के लिए पुलिस का मास्टर प्लान तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारों में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर रहेगी सख्ती, ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस के साथ सामाजिक संस्थाओं के वॉलंटियर्स भी संभालेंगे मोर्चा
विज्ञापन


मोहित शुक्ला
पूर्वी दिल्ली। दीपावली के त्योहार पर बाजारों में रौनक और खरीदारों की बढ़ती भीड़ के बीच सड़कों को जाम मुक्त रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होती है। इस समस्या से निपटने के लिए उत्तर पूर्वी जिला पुलिस ने विशेष मास्टर प्लान तैयार किया है। इस बार पुलिस का मुख्य जोर बाजारों में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने, अवैध पार्किंग पर रोक लगाने और लोगों को जाम से राहत दिलाने पर रहेगा।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बाजारों में भीड़ प्रबंधन के लिए रामलीला के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था और रणनीति का इस्तेमाल किया जाएगा। त्योहारी सीजन में बाजारों और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अवैध पार्किंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस का मानना है कि सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण जाम की प्रमुख वजह बनते हैं। ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस का संयुक्त मोर्चा
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से काम करेंगी। ट्रैफिक पुलिस प्रमुख सड़कों और चौराहों पर तैनात रहकर वाहनों की आवाजाही सुचारू बनाएगी, ताकि किसी एक स्थान पर वाहनों का दबाव न बढ़े। वहीं, स्थानीय थानों की टीमें बाजारों के भीतर और आसपास अवैध पार्किंग, रेहड़ी-पटरी के कारण होने वाले अतिक्रमण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी।
वॉलंटियर्स का भी मिलेगा सहयोग
व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस ने सामाजिक संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, पुलिस मित्र और बाजार संघों का सहयोग लेने का निर्णय लिया है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर स्थानीय वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे। ये पुलिस के साथ समन्वय बनाकर यातायात नियंत्रित करने के साथ ही खरीदारों को निर्धारित पार्किंग स्थलों की जानकारी भी देंगे। इससे बाजारों में अनावश्यक भीड़ और वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन



त्योहारों के इस सीजन में बाजारों में भारी भीड़ उमड़ती है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने पुख्ता सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन की योजना तैयार की है। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले के बाजार जाम मुक्त रहें और लोग अपने परिवार के साथ सुरक्षित एवं सुगम माहौल में खरीदारी का आनंद ले सकें। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के वॉलेंटियर्स मिलकर काम कर रहे हैं। अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी।

-राहुल अलवाल, पुलिस उपायुक्त, उत्तर पूर्वी जिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें