Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Signs of shift in power in Israel Netanyahu’s position at risk Gadi Eisenkot secures support from 67 lawmaker

इस्राइल की सत्ता में उलटफेर के संकेत: नेतन्याहू की कुर्सी खतरे में, गादी आइजेनकोट को मिला 67 सांसदों का समर्थन

Sat, 07 Nov 2026 06:01 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 07 Nov 2026 06:01 AM IST
सार

इस्राइल में सत्ता परिवर्तन की संभावनाएं तेज हो गई हैं। राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को घोषणा करेंगे कि नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन मिला है, जबकि बेंजामिन नेतन्याहू के पक्ष में 46 सांसदों ने राय दी है।

विज्ञापन
Signs of shift in power in Israel Netanyahu’s position at risk Gadi Eisenkot secures support from 67 lawmaker
बेंजामिन नेतन्याहू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

इस्राइल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कहा कि वह रविवार को यह घोषणा करेंगे कि नई सरकार बनाने की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी। यह फैसला विपक्ष के गादी आइजेनकोट को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की जगह लेने के लिए बड़ी संख्या में समर्थन मिलने के बाद लिया गया है।

विज्ञापन

चुनाव के बाद किसी को नहीं मिला बहुमत
27 अक्टूबर के चुनाव के बाद हर्जोग ने राजनीतिक दलों के साथ दूसरे दिन भी बातचीत की। इस चुनाव में न तो नेतन्याहू और न ही आइजेनकोट बहुमत के लिए जरूरी वोट हासिल कर पाए हैं। अब हर्जोग फैसला लेंगे, लेकिन परंपरा के अनुसार जनादेश उस व्यक्ति को दिया जाता है, जिसे संसद के अधिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त हो। अरब दलों के 19 सदस्यों के आइजेनकोट को समर्थन देने के बाद उन्हें 67 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, जबकि 46 ने नेतन्याहू के पक्ष में राय दी। वहीं, सात सदस्यों ने कोई विकल्प नहीं चुना।

विज्ञापन

अरब पार्टियों ने दिया आइजेनकोट को समर्थन
चुनाव में दो अरब पार्टियों ने रिकॉर्ड 19 सीटें जीती हैं। अगर आइजेनकोट का विपक्ष उनके साथ मिलकर काम करने का फैसला करता है तो वे किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ऐसा होगा या नहीं। दोनों अरब पार्टियों ने कहा कि वे आइजेनकोट का समर्थन कर रही हैं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति बोले- तय करेंगे कौन बनाएगा सरकार
हर्जोग ने गुरुवार को कहा, 'परामर्श के नतीजे भले ही स्पष्ट लगें, लेकिन कानून के तहत मुझे यह तय करने का अधिकार है कि सरकार बनाने की क्षमता किसमें है। गुटों के बीच और खुद गुटों के भीतर एक-दूसरे के फैसलों को रोकने (वीटो करने) की स्थिति को देखते हुए यह बात पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।'



ये भी पढ़ें: अमेरिका: भारतवंशी नित्या को यूं ही नहीं मिली सफलता, कभी सरकारी अफसर ने कहा था- जूते और राजनीति बाहर छोड़कर आना

दोनों दलों में भी चल रही गुटबाजी
आइजेनकोट के खेमे में शामिल एक और पार्टी, दक्षिणपंथी इजरायल बेइतेनू ने कई बार यह संकेत दिया है कि वह ऐसी किसी सरकार में शामिल नहीं होगी, जो अरब पार्टियों के समर्थन पर टिकी हो। उधर, यहूदी धर्म से जुड़ी पार्टी ने नेतन्याहू को समर्थन देने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed