Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pete hegseth impeachment bid defeated Donald Trump support

हेगसेथ पर महाभियोग की कोशिश नाकाम: ट्रंप के सांसदों ने बचाई कुर्सी; जनवरी में फिर घिरेंगे रक्षा मंत्री?

Wed, 11 Nov 2026 05:27 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, वाशिंगटन।
एएनआई, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2026 05:27 AM IST
सार

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को 211-204 वोटों से समिति के पास भेज दिया गया। रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने ईरान और यमन में सैन्य हमलों सहित कई अभियानों को लेकर हेगसेथ पर कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया था। हेगसेथ ने सभी सैन्य कार्रवाइयों को कानूनी बताते हुए महाभियोग की कोशिश को नाकाम बताया है। जनवरी में नई कांग्रेस के गठन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी इस मुद्दे को फिर उठा सकती है।

विज्ञापन
pete hegseth impeachment bid defeated Donald Trump support
हेगसेथ महाभियोग से बचे - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पद से हटाने की कोशिश फिलहाल नाकाम हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में महाभियोग प्रस्ताव को आगे बढ़ने से रोक दिया। मंगलवार रात हुए मतदान में 211 सांसदों ने प्रस्ताव को समिति के पास भेजने के पक्ष में वोट दिया, जबकि 204 सांसद इसके विरोध में थे। इस प्रक्रिया के चलते प्रस्ताव पर सदन में सीधे बहस और मतदान नहीं हो सका। रिपब्लिकन नेताओं और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कोशिश को नाकाम करने के लिए पर्दे के पीछे से काफी मशक्कत की। हालांकि, यह हेगसेथ के लिए स्थायी राहत नहीं है।
विज्ञापन


क्या हैं हेगसेथ पर महाभियोग के आठ आरोप?
रिपब्लिकन सांसद थॉमस मैसी ने हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग के आठ आरोपों वाला प्रस्ताव पेश किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि रक्षा मंत्री ने अमेरिकी संविधान और युद्ध शक्तियों से जुड़े कानून का उल्लंघन किया है। मैसी के मुताबिक, हेगसेथ ने कांग्रेस की मंजूरी के बिना कई सैन्य अभियान चलाए। इनमें ईरान और यमन पर सैन्य हमले के साथ वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए चलाया गया अभियान भी शामिल है। मैसी ने कहा कि कांग्रेस की मंजूरी नहीं होने पर सेना को 60 दिनों के भीतर सैन्य संघर्ष से हटना जरूरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को लेकर मैसी ने क्या कहा?
मैसी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी हेगसेथ के खिलाफ अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन एपिक फ्यूरी को शुरू हुए 256 दिन हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस ने अब तक इसे मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत 60 दिनों के भीतर सेना को संघर्ष से वापस बुलाया जाना चाहिए था। मैसी ने आरोप लगाया कि हेगसेथ इस कानून को तोड़ रहे हैं। दूसरी ओर, हेगसेथ का कहना है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से किए गए सभी सैन्य अभियान कानूनी थे और राष्ट्रपति को देश के सर्वोच्च सैन्य कमांडर के रूप में मिले अधिकारों के तहत चलाए गए।


यह भी पढ़ें: 'फ्रिज नहीं संभलते, देश की समस्याएं क्या संभालोगे': ईरान का फ्रांस पर तंज; होर्मुज में अमेरिका को भी ललकारा

जनवरी में फिर क्यों उठ सकता है महाभियोग का मुद्दा?
फिलहाल महाभियोग प्रस्ताव को रोकने में रिपब्लिकन सांसद सफल रहे हैं, लेकिन जनवरी में अमेरिकी संसद का समीकरण बदलने वाला है। मौजूदा कांग्रेस के आखिरी सत्र में रिपब्लिकन पार्टी के पास बेहद मामूली बहुमत है। मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने जीत हासिल की है। ऐसे में जनवरी में 120वीं कांग्रेस के गठन के बाद प्रतिनिधि सभा की कमान डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हकीम जेफ्रीज के नेतृत्व में आने की उम्मीद है। नई बहुमत वाली पार्टी हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग की कोशिश दोबारा शुरू कर सकती है।

हेगसेथ और ट्रंप ने ने क्या प्रतिक्रिया दी?
हेगसेथ ने महाभियोग की कोशिश को खारिज किया। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल में उनके खिलाफ हुई महाभियोग की दो असफल कोशिशों का जिक्र किया। हेगसेथ ने कहा, 'हम यह तमाशा पहले भी देख चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ एक फोन कॉल को लेकर महाभियोग चलाया। उनके कार्यकाल के आखिरी सप्ताह में दूसरी बार ऐसा किया। दोनों बार वे असफल रहे। अब तीसरी बार वे ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बार निशाने पर उनके मंत्रिमंडल का एक सदस्य है।' उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति के आदेशों का पालन करने पर उन्हें गर्व है और यह कोशिश भी नाकाम होगी। ट्रंप ने भी हेगसेथ का समर्थन करते हुए ट्रुथ सोशल पर उन्हें 'ए प्लस प्लस प्लस' ग्रेड दिया। साथ ही प्रस्ताव लाने वाले थॉमस मैसी को नाराज, हारा हुआ और पूरी तरह असफल नेता बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed