Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   jpmorgan-cyberattack-third-party-vendors-customer-data-leak-16000

अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन पर साइबर हमला: 16 हजार ग्राहकों का डेटा लीक होने की आशंका, कौन सी सेवाएं बनी निशाना?

Fri, 20 Nov 2026 05:21 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 20 Nov 2026 05:21 AM IST
सार

अमेरिकी बैंक जेपी मॉर्गन चेस ने खुलासा किया है कि उसके साथ काम करने वाले थर्ड पार्टी सेवा प्रदाताओं पर साइबर हमला हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, इस घटना में बैंक के करीब 16 हजार संपन्न ग्राहकों के ईमेल पते और फोन नंबर लीक हुए हैं।

विज्ञापन
jpmorgan-cyberattack-third-party-vendors-customer-data-leak-16000
ग्राहकों की निजी जानकारी तक पहुंचने का दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी बैंकिंग दिग्गज जेपी मॉर्गन चेस ने साइबर हमले की जानकारी दी है। बैंक के साथ काम करने वाले थर्ड पार्टी सेवा प्रदाताओं को निशाना बनाया गया। रिपोर्टों के मुताबिक, इस हमले में बैंक के करीब 16 हजार संपन्न ग्राहकों के ईमेल पते और फोन नंबर उजागर हुए हैं। एक रैनसमवेयर समूह ने इस डेटा लीक की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।
विज्ञापन


जेपी मॉर्गन ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि उसे पता चला है कि उसके लिए सेवाएं देने वाले थर्ड पार्टी वेंडर साइबर हमले का शिकार हुए हैं। बैंक की शुरुआती जांच के अनुसार, हमलावरों ने इन सेवा प्रदाताओं के पास मौजूद कुछ मार्केटिंग डेटा तक पहुंच बनाई। इसमें ग्राहकों के नाम और ईमेल पते शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


साइबर हमले पर जेपी मॉर्गन ने क्या कहा?
बैंक ने कहा कि उसकी सेवाओं पर इस घटना का कोई असर नहीं पड़ा है। जहां जरूरी होगा, प्रभावित ग्राहकों से सीधे संपर्क किया जाएगा और उन्हें सहायता दी जाएगी। इसमें मुफ्त क्रेडिट मॉनिटरिंग की सुविधा भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 हजार ग्राहकों की जानकारी लीक होने की रिपोर्ट
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, लीक हुए डेटा में जेपी मॉर्गन चेस के करीब 16 हजार धनी ग्राहकों के ईमेल पते और फोन नंबर शामिल हैं। बताया गया है कि यह जानकारी बैंक के रिजर्व प्रोग्राम से जुड़ी हो सकती है। यह वीजा का आमंत्रण आधारित क्रेडिट कार्ड है, जिसके लिए आमतौर पर ग्राहकों के पास 10 मिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति प्रबंधन के तहत होना जरूरी होता है।

रिपोर्टों के अनुसार, इस साइबर हमले में वीजा और मास्टरकार्ड से जुड़े थर्ड पार्टी कारोबारी साझेदार भी प्रभावित हुए हैं। वीजा ने बताया कि हमले की शुरुआत एशिया-प्रशांत क्षेत्र के एक वेंडर से हुई थी। हालांकि, तीनों वित्तीय संस्थानों ने स्पष्ट किया है कि उनके मुख्य पेमेंट नेटवर्क और कार्ड नंबरों से जुड़ी जानकारी सुरक्षित है। रिपोर्टों में डेटा लीक की जिम्मेदारी n0n नाम के समूह की ओर से लिए जाने की बात कही गई है।

पहले हुई तकनीकी गड़बड़ी से अलग है यह हमला
जेपी मॉर्गन ने स्पष्ट किया कि यह साइबर हमला इसी सप्ताह ग्राहकों को हुई तकनीकी परेशानी से जुड़ा नहीं है। इससे पहले एक सॉफ्टवेयर बग के कारण बैंक को लेनदेन प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इस समस्या का असर कुछ अन्य बैंकों पर भी पड़ा था।

हालिया घटनाओं के बाद बैंकिंग क्षेत्र की निगरानी करने वाली अमेरिकी संस्था ऑफिस ऑफ द कंट्रोलर ऑफ द करेंसी (ओसीसी) ने भी बैंकों से जानकारी मांगी थी। एक उद्योग अधिकारी के मुताबिक, नियामक यह समझना चाहता था कि तकनीकी गड़बड़ी का कितना असर पड़ा और बैंकों ने ग्राहकों को इसकी जानकारी कैसे दी।

थर्ड पार्टी वेंडर बन रहे साइबर हमलों का निशाना
हाल के दिनों में थर्ड पार्टी सेवा प्रदाताओं पर साइबर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, इसी सप्ताह करीब 180 बड़ी वेबसाइटों में मालवेयर डाले जाने की घटना भी सामने आई थी।


जेपी मॉर्गन से जुड़ी यह घटना ऐसे समय हुई है, जब वित्तीय और तकनीकी क्षेत्र में लगातार कई व्यवधान देखने को मिले हैं। पिछले सप्ताह अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के देशव्यापी ग्राउंड स्टॉप से हवाई सेवाएं प्रभावित हुई थीं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट की ईमेल सेवा में वैश्विक स्तर पर व्यवधान आया था। पिछले महीने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस भी बड़े साइबर हमले का शिकार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed