Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Former Nepalese Foreign Minister advises focusing resolving pending issues Say PM Balen restore trust India

'भारत के साथ भरोसा बहाल करें पीएम बालेन': नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री की सलाह- लंबित मुद्दे सुलझाने पर दें जोर

Mon, 23 Nov 2026 07:41 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, काठमांडू, नेपाल
एएनआई, काठमांडू, नेपाल Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2026 07:41 AM IST
सार

नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली ने प्रधानमंत्री बालेन शाह से भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच विश्वास की कमी दूर करने की अपील की है। उन्होंने सीमा विवाद, 1950 की संधि और व्यापार समझौतों जैसे लंबे समय से लंबित मुद्दों को सुलझाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Former Nepalese Foreign Minister advises focusing resolving pending issues Say PM Balen restore trust India
नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली ने कहा है कि प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत की पहली यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों पड़ोसी देशों के बीच भरोसे की कमी को दूर करना और लंबे समय से लंबित द्विपक्षीय मुद्दों का समाधान करना होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने इस यात्रा से पहले राजनीतिक दलों और राष्ट्रपति के साथ कोई चर्चा न किए जाने पर भी चिंता जताई और इसे एक अभूतपूर्व कदम बताया। नेपाल के प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय भारत यात्रा के लिए रविवार को नई दिल्ली पहुंचे।
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री ने क्या कहा? 
रविवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ग्यावली ने कहा, 'उन्होंने राजनीतिक दलों से कोई सलाह-मशविरा नहीं किया है। इस राजकीय यात्रा के बारे में राष्ट्रपति को भी सूचित नहीं किया है। यह एक अभूतपूर्व तरीका है। हमें उम्मीद है कि वह नेपाल से जुड़े अहम मुद्दों को उठाएंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले सितंबर की घटनाओं के कारण दिल्ली और काठमांडू के बीच एक दूरी और 'विश्वास की कमी' पैदा हो गई है। इसलिए, उन्हें इस दूरी को पाटने और इन दो महत्वपूर्ण पड़ोसी साझेदार देशों के बीच विश्वास को फिर से बहाल करने पर ध्यान देना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल सितंबर की घटनाओं पर क्या बोले? 
ग्यावली ने कहा कि पिछले साल सितंबर के बाद की घटनाओं, और उसके बाद नेपाल में हुए चुनावों और नई सरकार के गठन ने नई दिल्ली और काठमांडू के बीच दूरी और विश्वास की कमी को बढ़ाने का काम किया है। दोनों पड़ोसियों के बीच सहयोग की आर्थिक संभावनाओं पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल मिलकर ऐसी 'वैल्यू चेन' और 'सप्लाई चेन' विकसित कर सकते हैं, जिससे दोनों देशों को फायदा होगा।




उन्होंने आगे कहा, 'कुछ ऐसे पुराने और अनसुलझे मुद्दे हैं, जो लंबे समय से चले आ रहे हैं। ये हाल की सरकारों की गलती नहीं हैं; बल्कि, ये काफी समय से लंबित हैं। हमें इन चिंताओं पर ध्यान देने की जरूरत है। उदाहरण के लिए, सीमाओं से जुड़े मुद्दे या 1950 की संधियों में मौजूद कुछ विशेष प्रावधान। हम मौजूदा व्यापार समझौतों में भी संशोधन करना चाहते हैं ताकि नेपाली उत्पादों की भारतीय बाजारों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित हो सके। ये ऐसे मामले हैं जिन पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा, हमें साझेदारी और सहयोग के नए रास्ते तलाशने चाहिए, क्योंकि अभी भी काफी संभावनाएं मौजूद हैं जिनका इस्तेमाल नहीं हुआ है। नेपाल और भारत मिलकर 'वैल्यू चेन' और 'सप्लाई चेन' विकसित कर सकते हैं, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा।'

कितने दिन का है दौरा?
22 से 23 नवंबर तक होने वाली यह यात्रा, मार्च 2026 में पदभार संभालने के बाद शाह की भारत की पहली यात्रा है, और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। अपनी यात्रा के दौरान, 36 वर्षीय नेपाली प्रधानमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। साथ ही, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे, जिसमें भारत-नेपाल संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की जाएगी और आपसी चिंता के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed