फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Florida Plane Crash Private Business Jet Crashes Near Residential Area many people Dead US news

अमेरिका: फ्लोरिडा में विमान हादसा, रिहायशी इलाके के पास निजी जेट क्रैश; प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत

Mon, 02 Nov 2026 04:06 AM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमन तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2026 04:06 AM IST
सार

अमेरिका के फ्लोरिडा में नौ लोगों को लेकर जा रहा एक निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Florida Plane Crash Private Business Jet Crashes Near Residential Area many people Dead US news
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। यहां नौ लोगों को लेकर जा रहा एक निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। विमान टेक्सास के ऑस्टिन से उड़ान भरकर बहामास जा रहा था। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


रिहायशी इलाके के पास सड़क पर गिरा विमान
हादसे का शिकार हुआ विमान लियरजेट-60 था। यह दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके के ऊपर से गुजरते समय अचानक नीचे की ओर गिरा और सड़क के पास जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई और आसमान में आग का बड़ा गोला दिखाई दिया। विमान सड़क के पास गिरा, जहां जमीन पर बड़ा गड्ढा बन गया। घटनास्थल पर चारों ओर आग की लपटें और काले धुएं का गुबार फैल गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान रिहायशी मकानों के बेहद करीब गिरा। हादसे के दौरान वह घरों से कुछ ही दूरी पर सड़क के पास जा गिरा। मौके पर मौजूद लोग यह देखकर हैरान थे कि विमान मकानों और वहां से गुजर रहे वाहनों से टकराने से बाल-बाल बचा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हादसे में आसपास के मकानों को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट: सैन्य कार्रवाई नहीं, कूटनीति से निकलेगा समाधान; अमेरिका-ईरान तनाव पर यूएई की अपील

कारों में बैठे लोगों ने बनाया हादसे का वीडियो
हादसे के समय आसपास से गुजर रही कारों में बैठे कुछ लोगों ने विमान के आसमान से तेजी से नीचे गिरने का वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में विमान सड़क के पास गिरने के बाद आग के बड़े गोले में बदलता दिखाई दिया। घटनास्थल पर विमान के मलबे और सड़क के टूटे हिस्सों के आसपास आग की लपटें उठती रहीं।


हादसा मिलिट्री ट्रेल और 10वीं एवेन्यू नॉर्थ के पास हुआ। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और अन्य आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर यातायात बंद कर दिया और वाहन चालकों से उस इलाके में जाने से बचने की अपील की। पास में काम कर रही एक महिला ने बताया कि हादसे के बाद इलाके की बिजली करीब दो घंटे तक बंद रही।

जांच के लिए भेजी जाएगी FAA की टीम
ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने बताया कि विमान निजी था। इसकी पहचान टेल नंबर N722BD से हुई है। हालांकि, उन्होंने विमान में सवार लोगों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी। परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन (FAA) हादसे की जांच में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) की मदद के लिए एक टीम भेज रहा है। अधिकारियों ने अभी तक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह और उसमें सवार लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed