{"_id":"6b01067896b8d6c041064f1f","slug":"fbi-launches-operation-winter-shield-against-cyber-criminals-as-jpmorgan-chase-faces-third-party-vendor-data-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन विंटर शील्ड: 'अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया तो खैर नहीं', एफबीआई चीफ की साइबर अपराधियों को दो टूक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑपरेशन विंटर शील्ड: 'अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया तो खैर नहीं', एफबीआई चीफ की साइबर अपराधियों को दो टूक
Sat, 21 Nov 2026 08:19 AM IST
कुमार विवेक
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 21 Nov 2026 08:19 AM IST
सार
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने जेपी मॉर्गन चेस डेटा ब्रीच और तकनीकी रुकावटों के बीच साइबर अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए 'ऑपरेशन विंटर शील्ड' शुरू किया है। अमेरिकी साइबर सुरक्षा और बैंकिंग संकट से जुड़े ताजा अपडेट्स यहां पढ़ें।
विज्ञापन
काश पटेल
- फोटो : amarujala.com
विस्तार
अमेरिकी वित्तीय और कॉर्पोरेट तंत्र पर बढ़ते साइबर हमलों और तकनीकी रुकावटों के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने आक्रामक रुख अपना लिया है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के निदेशक काश पटेल ने अमेरिकी नागरिकों और व्यवसायों को निशाना बनाने वाले साइबर अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में एफबीआई ने साइबर खतरों के खिलाफ वैश्विक स्तर पर 'ऑपरेशन विंटर शील्ड' शुरू करने का एलान किया है।
विज्ञापन
क्या है एफबीआई का 'ऑपरेशन विंटर शील्ड'?
एफबीआई निदेशक काश पटेल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि 'ऑपरेशन विंटर शील्ड' का मकसद देश के साइबर डिफेंस को मजबूत करना और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के सहयोग से व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सरकारी प्रणालियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करना है। पटेल ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में एफबीआई दुनिया भर के साइबर अपराधियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई कर रही है। हमारा संदेश बिल्कुल साफ है- यदि आप अमेरिकी लोगों को निशाना बनाएंगे, तो कानून आपको ढूंढ निकालेगा"।
विज्ञापन
साइबर नीति के शीर्ष नेतृत्व में क्या बदलाव हुए हैं?
साइबर सुरक्षा को लेकर यह अमेरिका का यह आक्रामक रुख ऐसे समय में सामने आया है जब ट्रंप प्रशासन ने अपने साइबर सुरक्षा नेतृत्व में बड़ा फेरबदल किया है।- नई नियुक्ति: व्हाइट हाउस ने कर्स्टन ए. डेविस को 'ऑफिस ऑफ द नेशनल साइबर डायरेक्टर' (ONCD) का कार्यवाहक प्रमुख नियुक्त किया है। स्थायी पद के लिए अमेरिकी सीनेट की मंजूरी जरूरी होने के कारण डेविस फिलहाल कार्यवाहक रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी।
- पूर्व निदेशक का कार्यकाल: डेविस ने सीन केर्नक्रॉस का स्थान लिया है, जो अगस्त 2025 से संघीय साइबर सुरक्षा नीति और रणनीति की देखरेख कर रहे थे।
- प्रशासनिक प्रतिक्रिया: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने डेविस की नियुक्ति का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि वह अमेरिका की साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन
जेपी मॉर्गन चेस के ग्राहकों का डेटा कैसे हुआ प्रभावित?
अमेरिकी वित्तीय क्षेत्र में साइबर लचीलेपन (साइबर रेजिलिएंस) को लेकर चिंताएं उस वक्त और बढ़ गईं जब देश के सबसे बड़े बैंकों में शामिल जेपी मॉर्गन चेस ने अपने तीसरे पक्ष के सेवा प्रदाताओं (थर्ड-पार्टी वेंडर्स) पर साइबर हमले का खुलासा किया।- अति-धनी ग्राहकों का डेटा जोखिम में: इस हमले में बैंक के लगभग 16,000 सबसे धनी ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी प्रभावित होने की आशंका है। यह लीक बैंक के विशेष 'रिजर्व प्रोग्राम' से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है, जो निमंत्रण-आधारित वीजा क्रेडिट कार्ड है और जिसके लिए आम तौर पर प्रबंधन के तहत एक करोड़ डॉलर से अधिक की संपत्ति होना आवश्यक होता है।
- लीक हुई जानकारी: 'n0n' नामक रैनसमवेयर समूह ने इन ग्राहक रिकॉर्ड्स को लीक करने की जिम्मेदारी ली है। इसके दायरे में वीजा और मास्टरकार्ड से जुड़े बिजनेस पार्टनर्स भी आए हैं। प्रभावित आंकड़ों में ईमेल पते, फोन नंबर और अकाउंट आईडी शामिल बताए गए हैं।
- कोर बैंकिंग नेटवर्क सुरक्षित: बैंक और कार्ड कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि उनके मुख्य परिचालन, भुगतान नेटवर्क और कार्ड नंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं। वीजा ने संकेत दिया कि इस सुरक्षा चूक की शुरुआत एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के एक वेंडर से हुई थी। जेपी मॉर्गन चेस ने प्रभावित ग्राहकों को क्रेडिट मॉनिटरिंग सहायता देने की बात कही है।
वित्तीय और बुनियादी ढांचा क्षेत्र किन तकनीकी चुनौतियों से जूझ रहा है?
यह डेटा सेंधमारी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी तकनीकी और बैंकिंग क्षेत्र कई व्यवधानों का सामना कर रहा है।- सॉफ्टवेयर बग की मार: हाल के दिनों में एक सॉफ्टवेयर बग के कारण जेपी मॉर्गन चेस और कई अन्य बैंकों में लेनदेन प्रसंस्करण (ट्रांजैक्शन-प्रोसेसिंग) में रुकावटें आईं, जिसके बाद मुद्रा नियंत्रक कार्यालय (ओसीसी) ने मामले का आकलन करने के लिए पूछताछ शुरू की है।
- प्रमुख तकनीकी रुकावटें: पिछले हफ्तों में फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफसीसी) के ग्राउंड स्टॉप के कारण पूरे अमेरिका में हवाई उड़ानें बाधित हुईं, माइक्रोसॉफ्ट में वैश्विक ईमेल आउटेज देखा गया और पिछले महीने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बिनैंस (Binance) पर बड़ा साइबर हमला हुआ था।
- मैलवेयर का फैलाव: हालिया रिपोर्टों के अनुसार लगभग 180 प्रमुख वेबसाइटों में मैलवेयर डाला गया था, जिससे कॉर्पोरेट वेंडर नेटवर्क की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
