Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gonda News
›
Congress workers bus damaged after colliding with dumper in Hapur they were on their way from Gonda to Delhi
{"_id":"6ae6dc8cc329b510b9096441","slug":"video-congress-workers-bus-damaged-after-colliding-with-dumper-in-hapur-they-were-on-their-way-from-gonda-to-delhi-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में डंपर की टक्कर से कांग्रेसियों की बस क्षतिग्रस्त, सभी सुरक्षित, गोंडा से दिल्ली जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में डंपर की टक्कर से कांग्रेसियों की बस क्षतिग्रस्त, सभी सुरक्षित, गोंडा से दिल्ली जा रहे थे
नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महारैली में शामिल होने जा रहे गोंडा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बस रविवार को हापुड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक डंपर ने ओवरटेक करने के दौरान बस में साइड से टक्कर मार दी। हादसे में बस का बायां हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात रही कि बस में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार, बस में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रद्युम्न शुक्ल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सगीर खां, कांग्रेस नेता एवं सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री मनोज मिश्र समेत 42 पदाधिकारी और कार्यकर्ता सवार थे। हादसे के बाद कुछ देर तक बस रोकी गई। स्थिति सामान्य होने पर सभी दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।