फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sukh Ashray Yojana 791 Children 12.94 Crore Mandi Himachal Pradesh 2026

सुख-आश्रय योजना से संवर रहा 791 बच्चों का भविष्य, मंडी में अब तक 12.94 करोड़ रुपये खर्च

Sun, 01 Nov 2026 11:26 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:26 AM IST
Sukh Ashray Yojana 791 Children 12.94 Crore Mandi Himachal Pradesh 2026
माता-पिता का साया खो चुके बच्चों के भविष्य को संवारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में इस योजना के तहत अब तक 791 अनाथ और अर्ध-अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2023-24 से 30 सितंबर 2026 तक इन बच्चों के कल्याण पर 12 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की गई है। योजना के माध्यम से बच्चों को केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, मकान निर्माण और विवाह के लिए भी आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई जा रही है। योजना के तहत पूर्ण अनाथ बच्चों को प्रतिमाह 4,000 रुपये की सामाजिक सुरक्षा राशि प्रदान की जा रही है। मंडी जिले में इस मद पर अब तक 6.53 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले 72 बच्चों को करीब 36 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। वहीं, 50 बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए 26 लाख रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इस सहायता का उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाकर भविष्य में आत्मनिर्भर बनाना है। सुख-आश्रय योजना के तहत बच्चों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंडी जिले में 108 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए कुल 2.10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इसके अलावा तीन भूमिहीन लाभार्थियों को दो-दो बिस्वा भूमि आवंटित की गई है। इससे जरूरतमंद लाभार्थियों को अपना आशियाना बनाने में मदद मिल रही है। योजना के तहत लाभार्थियों को विवाह के लिए भी आर्थिक सहायता दी जा रही है। मंडी जिले में अब तक 65 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 1.29 करोड़ रुपये प्रदान किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 23 बच्चों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 42.46 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई है। इससे लाभार्थियों को अपने पैरों पर खड़ा होने और आजीविका के साधन विकसित करने का अवसर मिल रहा है। संस्थानों में रहने वाले बच्चों को त्योहारों की खुशियों से जोड़ने के लिए भी योजना में विशेष प्रावधान किया गया है। ऐसे बच्चों को प्रत्येक त्योहार मनाने के लिए 500 रुपये का उत्सव भत्ता दिया जाता है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पात्र बच्चों की पहचान और नियमित निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य अनाथ और जरूरतमंद बच्चों को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

आर्य महिला कॉलेज में पूर्व छात्राओं का समागम, साझा किए अनुभव और उपलब्धियां

01 Nov 2026

Meerut: त्योहारी सीज़न में सड़कों पर जाम, रेंगते रहे वाहन

31 Oct 2026

Meerut: ग्रोइंग वर्ल्ड फाउंडेशन द्वारा रामलीला भवन में दिवाली मेले का हुआ भव्य आयोजन

31 Oct 2026

Meerut: दिवाली मीट में कैविट्स लेडिज़ क्लब ने की खूब मस्ती

31 Oct 2026

Meerut: हरियाली क्लब ने की मासिक सभा, धूमधाम से मनाई दिवाली उत्सव

31 Oct 2026
विज्ञापन

Meerut: गोल्ड स्टार मेरठ ने धूमधाम से मनाई दिवाली

31 Oct 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने निकाली रन फॉर यूनिटी, एकता का दिया संदेश;VIDEO

31 Oct 2026
विज्ञापन

सराफा दुकान में घुसे लुटेरों ने तमंचे से की फायरिंग, सोने की छह चेन लेकर भागे;VIDEO

31 Oct 2026

जौनपुर में 200 कारतूस, चार हथियार और 7.58 लाख नकदी के साथ पांच असलहा तस्कर गिरफ्तार;vidoe

31 Oct 2026

डीसीएफ कॉलोनी में सूने घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी;VIDEO

31 Oct 2026

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती;VIDEO

31 Oct 2026

कवियों और शायरों ने रचनाओं से बांधा समां, देर रात तक गूंजती रहीं तालियां;VIDEO

31 Oct 2026

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन;VIDEO

31 Oct 2026

रास्ते में लड़की से टकराने पर हुआ विवाद, लोहे के राड से पीटरकर वृद्ध की हत्या;VIDEO

31 Oct 2026

छह करोड़ के गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार;VIDEO

31 Oct 2026

गंगा में डूबे युवक का तीसरे दिन घटना स्थल से 100 दूर मिला शव;video

31 Oct 2026

गाजियाबाद के लोनी मेन बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में आग का तांडव

31 Oct 2026

देहरादून : चौकी धौलास में चल रही राम लीला में प्रतुती देते कलाकार

31 Oct 2026

मंगोलपुरी अग्निकांड हादसे को लेकर जानें क्या बोले स्थानीय निवासी

31 Oct 2026

VIDEO: महिला आयोग अध्यक्ष ने परखीं सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं

31 Oct 2026

VIDEO: इलेक्ट्राॅनिक्स गोदाम से चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

31 Oct 2026

VIDEO: पिथौरागढ़ में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग पर प्रदर्शन

31 Oct 2026

VIDEO: टिकट मशीन भेजने पर रोडवेज कर्मियों ने किया हंगामा

VIDEO: सेंट जॉन्स स्कूल में नेक्सस 2026 प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाया हुनर का जादू

31 Oct 2026

VIDEO: स्पेस साइंस को समझने के लिए आर्टिस्टिक रूप सरल माध्यम : प्रियंका

31 Oct 2026

राजकीय विद्यालय में शिक्षकों ने किया कुंभक अभ्यास

31 Oct 2026

फरीदाबाद में खेल परिसर की हॉकी में जीत

31 Oct 2026

कानपुर: घरेलू विवाद में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई कर चौकी में पीटने का आरोप

31 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में कार ने ई ऑटो में मारी टक्कर, चालक घायल

31 Oct 2026

ग्राहक बन आई नकाबपोश महिला 15 लाख के जेवर लेकर हुई रफूचक्कर

31 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed