Hindi News
›
Video
›
Cricket
›
Players return home after defeating Pakistan; share these interesting details!
{"_id":"6afa26e61e4f803fa3038465","slug":"players-return-home-after-defeating-pakistan-share-these-interesting-details-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को हराकर की खिलाड़ियों की स्वदेश वापसी, बताईं ये रोचक बातें!","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
पाकिस्तान को हराकर की खिलाड़ियों की स्वदेश वापसी, बताईं ये रोचक बातें!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Bhaskar Tiwari
Updated Mon, 16 Nov 2026 04:30 AM IST
Link Copied
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। ओमान के मस्कट स्थित अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड में 14 नवंबर को खेले गए इस हाई-वोल्टेज फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया और शानदार जीत दर्ज की। खिताबी मुकाबले के बाद स्वदेश लौटे युवा खिलाड़ियों ने मैच के दौरान बने दबाव, मैदान पर हुई नोकझोंक और अपनी भावनाओं को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि अब्दुल कादिर ने 80 और कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय 252 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे।
ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान आसानी से मुकाबला जीत जाएगा, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने हार नहीं मानी। मनाल चौहान ने 32 गेंदों में 47 रन बनाकर टीम को संभाला, जबकि मोहि़त उलवा ने महज 26 गेंदों में नाबाद 49 रन की विस्फोटक पारी खेली। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे और उसके पास सिर्फ एक विकेट बचा था। अंतिम गेंद पर तीन रन की जरूरत थी, तभी मोहि़त उलवा ने शानदार चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी रजत बघेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ दिवाली के मौके पर मिली पिछली हार से पूरी टीम काफी निराश थी और उनकी दिवाली भी खराब हो गई थी। उन्होंने कहा कि फाइनल में मिली जीत उस हार का अच्छा जवाब थी। रजत ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले मुकाबले में मैदान पर उकसावे की शुरुआत पाकिस्तान की ओर से हुई थी और भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल में अपने प्रदर्शन से जवाब दिया।
वहीं, इस फाइनल में आर्यवीर सहवाग का संघर्ष भी चर्चा का विषय रहा। कोहनी में चोट और दर्द के बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और 61 गेंदों में 58 रन बनाए। मैच के दौरान उनकी चोटिल कोहनी पर गेंद लगने के बाद फिजियो को भी मैदान पर आना पड़ा। आर्यवीर ने बाद में बताया कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले का जोश इतना अधिक था कि वह मैदान छोड़ना नहीं चाहते थे। उन्होंने यह भी बताया कि स्टेडियम में मौजूद पाकिस्तानी दर्शक भी उन्हें बल्लेबाजी करते रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। आर्यवीर को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पांच पारियों में कुल 361 रन बनाए। इस तरह भारतीय अंडर-19 टीम की यह जीत केवल एक ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवा खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, धैर्य और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता का भी शानदार उदाहरण बन गई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।