{"_id":"6ae73da29e25d60632084d73","slug":"asphalt-peeling-off-by-hand-ukd-raises-questions-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-121926-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: हाथ से उखड़ रहा डामर, यूकेडी ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: हाथ से उखड़ रहा डामर, यूकेडी ने उठाए सवाल
Sun, 01 Nov 2026 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-- -- -- --
रुद्रप्रयाग। मयाली-गुप्तकाशी राज्य मार्ग पर जखनोली के पास हाल ही में हुए डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत के बाद उत्तराखंड क्रांति दल के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर मयाली-गुप्तकाशी मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान डामर हाथ से उखड़ता देख नेताओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और विभागीय निगरानी पर नाराजगी जताई। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री अर्जुन कंडारी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले सड़कों पर तेजी से डामरीकरण कराया जा रहा है लेकिन काम की गुणवत्ता को ताक पर रखा जा रहा है। जनता के पैसों से हो रहे निर्माण में गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान यूकेडी नेता अजीत सिंह, हरिभजन, प्रदीप बिष्ट और अनुराग पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद