पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Transplant of Leaver in Mumbay

लीवर पार्ट देकर 11 माह की मासूम दिविशा की जान बचाएंगी नानी रेनू सौन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Transplant of Leaver in Mumbay
अपनी नानी रेनू सौन के साथ 11 माह की मासूम दिविशा - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कोसेरा गांव निवासी रेनू सौन अपनी 11 माह की मासूम नातिन दिविशा को लीवर का एक हिस्सा देकर उसकी जान बचाएंगी। दिविशा का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उपचार चल रहा है। लीवर का पार्ट ट्रांसप्लांट करने में करीब 20 लाख रुपये का खर्चा आ रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार उपचार कराने में असमर्थ हैं। परिवार ने मासूम दिविशा के उपचार में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

दिविशा मां अंकिता चौहान और पिता योगराज सिंह चौहान के साथ मुंबई में रहती हैं। मूल रूप से चंडाक खितौली के रहने योगराज ने जब 11 माह की बेटी दिविशा के अस्वस्थ होने पर उसकी जांच करवाई तो उसके लीवर का एक हिस्सा खराब होने का पता चला।
विज्ञापन

दिविशा को बचाने के लिए लीवर के उस हिस्से का ट्रांसप्लांट होना है, जिसमें करीब 20 लाख रुपये खर्चा आएगा। अंकिता और योगराज ने ट्रांसप्लांट करना चाहा लेकिन उनका लीवर पार्ट मैच नहीं हो पाया। पिथौरागढ़ के कोसेरा निवासी दिविशा की नानी रेनू सौन का लीवर पार्ट मैच तो हो गया लेकिन ट्रांसप्लांट में काफी खर्चा आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी अमन खड़ायत ने लोगों से दिविशा के उपचार के लिए सहयोग की अपील की है। दिविशा की मां अंकिता ने मासूम बेटी के लीवर ट्रांसप्लांट कराने के लिए खाता संख्या 90923531559782 खातेदार का नाम दिविशा चौहान आईएफएस कोड आईडीएफबी0020101 या यूपीआई नंबर 8291113030 पर आर्थिक सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed