पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   FIR For MMC in Pithauragarh

कोविड नियमों का उल्लंघन कर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने वालों पर मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
FIR For MMC in Pithauragarh
FIR For MMC in Pithauragarh
पिथौरागढ़। आदर्श आचार संहिता और कोविड-19 गाइड लाइन का उल्लंघन कर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने पर बेड़ीनाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा पुलिस ने जिले भर में अभियान चलाकर 20 लोगों के खिलाफ 107/116 सीआरपीसी में निरोधात्मक कार्रवाई की।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल एफएसटी मजिस्ट्रेट गंगोलीहाट ने बेड़ीनाग थाने में तहरीर दी कि सोशल मीडिया के माध्यम से जीआईसी गणाई के खेल मैदान में स्व नंदन सिंह मेहता मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी हुई। जांच की गई तो पता चला कि प्रतियोगिता के आयोजक मंडल अध्यक्ष विजय कुमार ने क्षेत्र में लागू आचार संहिता धारा 144 और कोविड प्रोटोकॉल लागू होने के बाद भी बिना अनुमति के प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर बेड़ीनाग पुलिस ने विजय कुमार निवासी सिमाली तहसील गणाई, बेड़ीनाग के खिलाफ धारा 188 भादवि और 51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर दिया। इसके जिले भर में पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था बाधित करने वाले 20 लोगों के खिलाफ 107/116 सीआरपीसी में निरोधात्मक कार्रवाई की। थाना थल पुलिस टीम ने शराब पीकर गाली गलौच और मारपीट करने वाले भूपाल सिंह खड़ायात के खिलाफ धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed