फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi has received 9 Vande Bharat trains in 8 years making travel to 5 states easier

वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, पांच राज्यों तक सफर हुआ आसान

Sun, 01 Nov 2026 06:13 AM IST
Pragati Chand रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 01 Nov 2026 06:13 AM IST
सार

काशी को आठ साल में नौ वंदे भारत ट्रेनें मिलीं। इससे पांच राज्यों तक सफर आसान हुआ। यूपी का पहला ऐसा शहर है काशी, जहां से नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें चल रहीं हैं। 

विज्ञापन
Kashi has received 9 Vande Bharat trains in 8 years making travel to 5 states easier
Vande Bharat Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत के काशी से चलते ही एक नया रिकॉर्ड बन गया। जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया वैसे ही वाराणसी यूपी का पहला ऐसा शहर बन गया जहां से 9 वंदे भारत ट्रेनों का आना-जाना होता है। यह काम आठ साल में हुआ है। वाराणसी से दिल्ली जाने के लिए 3 और दिल्ली से वाराणसी आने के लिए तीन वंदे भारत हैं।

विज्ञापन


देश की पहली वंदे भारत ट्रेन का संचालन काशी के लिए 15 फरवरी 2019 को हुआ था। अब आठ साल का समय बीत गया और 9 वंदे भारत काशी से चल रही हैं। इसके जरिये 5 राज्यों (यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश) तक लोगों की पहुंच आसान हो गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

वाराणसी में हर दिन करीब दो लाख से अधिक लोग देश के विभिन्न जगहों से आते हैं। इसमें भी डेढ़ लाख से अधिक लोग ट्रेन का सफर कर काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन, गंगा स्नान, काल भैरव दर्शन आदि के लिए परिवार के साथ आते हैं। 

सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन से जहां दिल्ली से वाराणसी आने में इस समय 13 घंटे से अधिक का समय लगता है, वहीं वंदे भारत से सफर करके लोग 8 से 8:30 घंटे में ही नई दिल्ली से वाराणसी पहुंच रहे हैं। बनारस से खजुराहो तक 469 किलोमीटर की दूरी भी लोग 8 घंटे में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

एक नजर में वंदे भारत का संचालन

  • ट्रेन नंबर 22415-वाराणसी से नई दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 22416-नई दिल्ली से वाराणसी।
  • ट्रेन नंबर 22435-वाराणसी से नई दिल्ली
  • ट्रेन नंबर 22436-नई दिल्ली से वाराणसी।
  • ट्रेन नंबर 20888-वाराणसी से रांची
  • ट्रेन नंबर 22500-वाराणसी से देवघर
  • ट्रेन नंबर 26506-बनारस से खजुराहो।
  • ट्रेन नंबर 27421-वाराणसी से नई दिल्ली स्लीपर वंदे भारत
  • ट्रेन नंबर 27422-नई दिल्ली से वाराणसी स्लीपर वंदे भारत
विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी

वंदे भारत से यात्रा आसान हुई है। अच्छी सुविधा के बीच कम समय में दिल्ली सहित दूसरे शहरों की दूरी तय हो रही है। स्लीपर वंदे भारत का संचालन वाराणसी कैंट से होगा। -बीके यादव, एडीआरएम, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed