{"_id":"5a33e7794f1c1bca678c1ac0","slug":"teenage-girl-murder-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या कर फेंकी लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की हत्या कर फेंकी लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में एक और किशोरी अपराधियों का शिकार बन गई। जौनपुर में शुक्रवार सुबह एक किशोरी की फेंकी हुई निर्वस्त्र लाश मिली। पुलिस किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जता रही है। जानकारी पर तीन थानों की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला गांव की 15 वर्षीय किशोरी घर पर दादा-दादी के साथ रहती थी। गुरुवार की रात आठ बजे वह बिना कुछ बताए घर से निकली थी। उसे लौटने में देर हुई तो परिजनों ने सोचा कि वह पड़ोस की महिलाओं के साथ प्रजापति बस्ती में नौटंकी देखने गई होगी।
जब वह सुबह तक नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच एक व्यक्ति सुबह सीवान की तरफ गया तो किशोरी की निर्वस्त्र लाश दिखी। कपड़े लाश से कुछ दूर पड़े था। शोर सुन परिवार के लोग भी पहुंच गए और उसकी शिनाख्त की।

चेहरे पर चोट के निशान
demo pic
किशोरी की जुबान दांतों के बीच में फंसी थी। शव देखकर आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद गला दबाकर किशोरी की हत्या की गई होगी। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, कोतवाली पुलिस के अलावा सर्किल के तीन थानों की फोर्स पहुंच गई।
जांच में डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक ने भी लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की के माता-पिता और छोटा भाई मुंबई रहते हैं, जबकि दूसरा भाई कानपुर में पढ़ाई करता है। इन दिनों वह घर आया है।
पुलिस अधीक्षक केके चौधरी का कहना है कि हत्या से पहले किशोरी से दुष्कर्म हुआ है या नहीं, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम बना दी गई है।