पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP: Conversion Case Registered Against Maulana and Son, Two Police Teams Formed for Arrest

UP: धर्मांतरण का मामला, मदरसे के मौलाना और बेटे पर मुकदमा, गिरफ्तारी को दो टीमें गठित

Mon, 06 Jul 2026 08:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Jul 2026 08:58 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के फुलत गांव स्थित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी और उनके बेटे जुबैर अंसारी के खिलाफ धर्मांतरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की हैं।

विज्ञापन
UP: Conversion Case Registered Against Maulana and Son, Two Police Teams Formed for Arrest
1946 से चल रहे मदरसे में धर्मांतरण के आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत गांव स्थित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी और उनके बेटे जुबैर अंसारी के खिलाफ धर्मांतरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

गांव के व्यक्ति ने दर्ज कराई शिकायत

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव फुलत निवासी युनुस ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव में संचालित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी पुत्र अब्दुल रज्जाक अंसारी और उनके बेटे जुबैर अंसारी ने कई हिंदू समाज के लोगों को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन कराया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

धर्म संपरिवर्तन अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपों की जांच के साथ अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
 

गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed