पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tractor-trolley rams into transformer; power supply disrupted.

Muzaffarnagar News: ट्रांसफार्मर में ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, बिजली आपूर्ति बाधित

Mon, 06 Jul 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley rams into transformer; power supply disrupted.
मुजफ्फरनगर। रहमतनगर में रखे 400केवी ट्रांसफार्मर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, इसके बाद रहमतनगर, खालापार सहित आसपास के दर्जनों मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रात के समय 132केवी बिजली घर के पीछे 33केवी की एचटी लाइन टूटने से गांधी कॉलोनी गाेलोकधाम क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर के समय बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। इससे पहले शनिवार रात को गर्मी ने लोगों को खूब सताया। इस दौरान 132केवीए बिजली घर के पीछे 33केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इसके चलते गांधी कॉलोनी बिजली घर से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम कर्मियों को फॉल्ट ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ी। बिजली आपूर्ति बहाल होने में ढाई घंटे से अधिक का समय लगा। जबकि रात में ही लद्धावाला में भी बिजली का तार टूट गया। मरम्मत के लिए अस्पताल बिजली घर से आपूर्ति बंद की गई। लद्धावाला सहित आसपास क्षेत्र की बिजली डेढ़ घंटा से अधिक समय तक गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान लोड बढ़ने से शनिवार रात करीब 11 बजे पचेंडा रोड बिजली घर की आपूर्ति भी बाधित हो गई। जानकारी करने पर बताया गया कि ट्रांसफार्मर में एलटी का फ्यूज उड़ गया था। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।
रविवार सुबह नौ बजे ब्रेकर फटने के कारण ट्रांसमिशन की ओर से इमरजेंसी ब्रेक डाउन लिया गया। जिस कारण गांधी कॉलोनी बिजली घर से आपूर्ति पाने वाले उपभोक्ताओं को करीब डेढ़ घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एक्सईएन सागर लाल ने बताया कि शनिवार को भीषण गर्मी के कारण लोड बढ़ने से कई स्थानों पर समस्या आई। रविवार सुबह छह बजे रहमतनगर में 400केवी ट्रांसफार्मर में अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि करीब छह घंटे उपरांत मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल हुई। अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरुद्ध थाना खालापार में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed