{"_id":"6ae5d6e1887046792a001eca","slug":"dengue-confirmed-in-two-girls-anti-larval-spraying-carried-out-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-184345-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो बच्चियों में डेंगू की पुष्टि, एंटी लार्वा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो बच्चियों में डेंगू की पुष्टि, एंटी लार्वा का छिड़काव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनपद में 10 और आठ साल की दो बच्चियां डेंगू पॉजिटिव पाई गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों के घरों के आसपास सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही कराते हुए एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई। डेंगू पॉजिटिव रोगियों की संख्या 39 पर पहुंच गई हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि गांव पीनना में 10 वर्ष और शेरपुर में आठ वर्ष की बालिका डेंगू पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि दोनों बालिकाओं का उपचार चल रहा है। दोनों मरीजों के घर और आसपास के क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही कराई गई है, ताकि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट कर संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।
मुकुंदपुर निवासी एक पुरुष और बघरा निवासी एक महिला के भी डेंगू पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली थी। लेकिन जांच के बाद सामने आया कि मुकुंदपुर निवासी रोगी काफी दिनों से पानीपत और बघरा निवासी महिला काफी समय से मेरठ में निवास कर रहे हैं। बताया कि जनपद में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या 39 पर पहुंच गई है।