फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Samajwadi Party members stopped from traveling to Delhi; former minister Prabhudayal Valmiki calls it an act of dictatorship.

Meerut News: सपाईयों को दिल्ली जाने से रोका, खींतनात, हंगामा

Sun, 01 Nov 2026 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party members stopped from traveling to Delhi; former minister Prabhudayal Valmiki calls it an act of dictatorship.
पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि को आवास से बाहर निकलते ही पुलिस ने रोका
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर रविवार को दिल्ली कूच कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें उनके आवास के बाहर ही रोक लिया। इसे लेकर काफी खीचतान भी हुई।
पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश का हवाला देते हुए दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी। पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि के साथ शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह, हुमायूं सिद्दीकी, अमित गुर्जर पाली समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे। भारी पुलिस बल ने उन्हें रोका। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी को भी दिल्ली जाने की अनुमति नहीं है। रोके जाने के बाद सभी कार्यकर्ता वापस पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचे। वहां एक सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

तानाशाही का आरोप
सभा में प्रभु दयाल वाल्मीकि ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। यह सरासर गलत और निंदनीय है। वाल्मीकि ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान का हनन हो रहा है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि किसी को दिल्ली जाने की अनुमति नहीं थी, इसी कारण उन्हें रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed