{"_id":"6ae7aa8f994dfe3212080f4e","slug":"chief-preacher-avadhesh-maurya-appealed-for-staying-away-from-intoxicants-and-adopting-a-virtuous-wholesome-lifestyle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1010-188381-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जयगुरुदेव के आध्यात्मिक शिविर में शाकाहार और सदाचार का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जयगुरुदेव के आध्यात्मिक शिविर में शाकाहार और सदाचार का दिया संदेश
विज्ञापन
कोल्हुई। कोल्हुई बाजार स्थित एक विद्यालय परिसर में जयगुरुदेव की ओर से भव्य आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को शाकाहार, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन का महत्व बताया गया।
रायबरेली से पहुंचे मुख्य उपदेशक अवधेश मौर्या ने कहा कि स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए शाकाहार अपनाना जरूरी है। खानपान के साथ विचारों और व्यवहार में भी शुद्धता होनी चाहिए। प्रेम, दया, करुणा, परोपकार और सदाचार जैसे गुणों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नशे और बुरी आदतों से दूर रहकर संयमित एवं सात्विक जीवन जीने की अपील की।
शिविर में सत्संग और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष शिव सहाय त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष रामनयन, तहसील अध्यक्ष राम उजागिर, सुग्रीव, रीता शर्मा, संजू गुप्ता, अंकित, प्रहलाद यादव और दूधनाथ गुप्ता समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।