{"_id":"6ae8d25d50cd562c59073eca","slug":"three-named-in-vipul-murder-case-police-engaged-in-search-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-188958-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विपुल हत्याकांड में तीन नामजद, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विपुल हत्याकांड में तीन नामजद, तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 02 Nov 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन को ढांढ़स बंधाते पूर्व विधायक सुनील लाला। संवाद
सिकंदराबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुई विपुल मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विपुल के शरीर में दो गोलियां फंसी मिलने की पुष्टि हुई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है।
मितौली थाना क्षेत्र के रामखेड़ा गांव निवासी विपुल मिश्रा की रविवार देर शाम बाजार से घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अभिषेक मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने रामखेड़ा निवासी देवेश उर्फ बिल्लू, पार्थ उर्फ पारस और राम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मजदूरी के रुपये के लेनदेन को हत्या की वजह बताया है।
सीओ मितौली ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए थानाध्यक्ष नीमगांव, प्रभारी निरीक्षक मितौली, चौकी प्रभारी सिकंदराबाद, चौकी प्रभारी कस्ता और तीन उपनिरीक्षकों की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस सर्विलांस की मदद भी ले रही है।
विज्ञापन
सपा के कस्ता के पूर्व विधायक सुनील कुमार भार्गव उर्फ लाला सोमवार को विपुल के घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार बेहद गरीब है।
-- -- -- -- -- -- -
पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-यादवेंद्र यादव, सीओ मितौली