{"_id":"6280cae7006dbc227e6fb475","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जहर देकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जहर देकर मारने का आरोप
Sun, 15 May 2022 03:11 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 May 2022 03:11 PM IST
सार
एसओ संतोष यादव ने बताया कि मौत का कारण अभी संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज पडरहवा गांव में शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। परिजन कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में जहर देने का आरोप लगा रहे हैं। हनुमानगंज पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के हनुमानगंज पडरहवा निवासी शंभूशरण उर्फ कृष्णा यादव पुत्र जयराम यादव उम्र 22 वर्ष शनिवार की रात भोजन करके परिजनों संग सो गए। पिता जयराम के मुताबिक देर रात 12 बजे के करीब अचानक कृष्णा की तबियत बिगड़ गई तो उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में जहर खिलाने की बात बताई।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के लिए युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना हनुमानगंज पुलिस को दी। मयफोर्स पहुंचे एसओ संतोष यादव ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
एसओ संतोष यादव ने बताया कि मौत का कारण अभी संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।