फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman on a scooter dies after being hit by a truck

Kushinagar News: ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला की मौत

Mon, 02 Nov 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman on a scooter dies after being hit by a truck
पकवाइनार। कुशीनगर के पकवाइनार चौराहे के पास पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। वह बहन के साथ कसया से दवा लेकर घर लौट रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

हाटा थाना क्षेत्र के लोहरहिया (सुकरौली) गांव निवासी शब्बू खातून (26) रविवार को अपनी बहन लाडो के साथ स्कूटी से कसया दवा लेने गई थीं। शाम को दोनों दवा लेकर घर लौट रही थीं। वे पकवाइनार चौराहे के पास एक होटल के सामने पहुंची ही थीं कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में शब्बू गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग जब तक उनकी मदद के लिए पहुंचे, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनएचएआई की एंबुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक ने कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed