{"_id":"6ae81c94742110c4330b83b6","slug":"kanpur-intoxicated-man-assaults-prv-personnel-pulls-at-their-uniforms-and-tears-off-buttons-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिठूर में पीआरवी के दीवान-होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी, कलाई चबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिठूर में पीआरवी के दीवान-होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी, कलाई चबाई
Mon, 02 Nov 2026 10:46 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:46 AM IST
सार
Kanpur News: घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला किया। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सजेती में किन्नरों की ओर से पुलिसकर्मियों पर किए गए हमले के बाद अब ऐसी ही घटना बिठूर में भी सामने आई है। बिठूर थाना क्षेत्र के ईश्वरीगंज में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंचे पीआरवी के दीवान शिवेंद्र सिंह चौहान और होमगार्ड सुनील मिश्रा को जमकर पीटा गया। दीवान की वर्दी फाड़कर उनकी कलाई दांतों से चबा ली गई। तमाशबीन कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दीवान की तहरीर पर तीन नामजद सूरज, डैनी, रोहित और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रविवार रात करीब पौने नौ बजे ईश्वरीगंज निवासी सूरज निषाद ने यूपी 112 पर कॉल कर पत्नी शिवानी और सास किरण पर विवाद करने का आरोप लगा शिकायत की। नवाबगंज क्षेत्र की पीआरवी संख्या 7056 में तैनात दीवान शिवेंद्र सिंह और होमगार्ड सुनील मौके पर पहुंचे। वहां सूरज शराब के नशे में पत्नी से झगड़ करते मिला।
आरोप है कि दीवान ने उसे समझाकर शांत कराने और पीआरवी में बैठाने का प्रयास किया तो वह धक्कामुक्की करने लगा। सूरज ने दीवान की वर्दी फाड़ दी। इसी बीच सूरज की पत्नी शिवानी भी पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की करने लगी।
विज्ञापन
सूरज का भाई डैनी और भतीजा रोहित भी वहां पहुंच गए। तीनों ने मिलकर दीवान और होमगार्ड को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने दीवान की कलाई चबा ली। सूचना पर बिठूर थाने का पुलिस बल पहुंचा और पुलिसकर्मी और होमगार्ड की जान बचाई।
फोर्स सूरज को हिरासत में लेकर थाने ले गया जबकि डैनी और रोहित भाग निकले। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि दीवान शिवेंद्र सिंह की तहरीर पर सूरज, डैनी और रोहित समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। एडीसीपी पश्चिम योगेश कुमार ने बताया कि दंपती के मध्य हो रहे विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी जहां उनके साथ घटना की गई। आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।