{"_id":"6ae5d51b357d87b7fb0c3b96","slug":"kanpur-basement-excavation-in-hatiya-proves-fatal-once-again-a-laborer-dies-after-being-buried-under-soil-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की दबकर मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बेसमेंट की खोदाई के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की दबकर मौत, दो घायल
Sat, 31 Oct 2026 05:21 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:21 PM IST
सार
पहले भी खोदाई के दौरान जुड़ी इमारत भरभराकर गिरी थी। पांच-छह लोग घायल हुए थे। घनी आबादी में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो व गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हटिया बाजार में निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की खोदाई के दौरान शुक्रवार देर शाम मिट्टी धंसने से अनिल कुमार अग्रहरी (36) समेत तीन मजदूर दब गए। घनी आबादी के बीच चल रही खोदाई के दौरान हुए हादसे से अफरातफरी मच गई। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर तीनों को मलबे से बाहर निकालकर उर्सला पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो अन्य मजदूर उपचार कराकर चले गए।
विज्ञापन
अनिल मूलरूप से सुल्तानपुर के लंभुआ थाना क्षेत्र के डकाही गांव के रहने वाले थे। वह बीते दो साल से शहर में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पनकी निवासी ससुर कृष्णा गुप्ता और साले अरविंद ने बताया कि अनिल की पत्नी रूबी और दो बच्चे पल्लवी, कृष्णा हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार देर शाम गोपी बर्तन वाले के पास बेसमेंट की खोदाई की जा रही थी। अचानक मिट्टी धंसने से पास स्थित दीवार ढह गई। अनिल समेत तीनों मजदूर अंदर ही दब गए।
विज्ञापन
Trending Videos
किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक अनिल की सांसें थम चुकी थीं। हटिया में बेसमेंट की खोदाई के दौरान यह पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी खोदाई के चलते पास की जुड़ी हुई इमारत का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया था। छह लोग बुरी तरह घायल हुए थे।
विज्ञापन
लापरवाही से हुई मौत के बाद भी घटनास्थल पर किसी ने कार्रवाई के डर से जानकारी तक नहीं दी। मूलगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन मकान में मिट्टी और दीवार के मलबे में दबकर मजदूर की मौत हुई है। खोदाई कौन करवा रहा था और किन परिस्थितियों में हादसा हुआ इसकी जांच की जा रही है।