फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A glimmer of hope emerges with the return of 82 nurses after 11 months.

Kannauj News: 11 महीने बाद 82 नर्सों की वापसी से जागी रोशनी

Sun, 01 Nov 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A glimmer of hope emerges with the return of 82 nurses after 11 months.
तिर्वा। 11 महीने तक नौकरी की आस में इंतजार और अनिश्चितता के बीच जिंदगी गुजार रहीं 82 आउटसोर्सिंग नर्सों के लिए रविवार का दिन खुशियां लेकर आया। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजकीय मेडिकल कॉलेज में उन्हें दोबारा नौकरी मिल गई।
विज्ञापन

नौकरी छूटने के बाद न सिर्फ नर्सों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया था। उनके लिए परिवार की जिम्मेदारियों को निभाना भी चुनौती बन गया था। नई आउटसोर्सिंग एजेंसी को कार्यभार मिलने के बाद सभी 82 नर्सों को फिर से ज्वाइन करा लिया गया। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह और सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नर्सों ने कार्यभार ग्रहण किया। प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आउटसोर्सिंग नर्सों की तैनाती का मामला कई महीनों से लटका हुआ था। नई एजेंसी का टेंडर होते ही सभी 82 नर्सों को ज्वाइन करा दिया गया है। लंबे समय से नौकरी की राह देख रहीं नर्सों की वापसी से उनके परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed