पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   computer operator died in road accident

सड़क हादसे में कम्प्यूटर आपरेटर की मौत

Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
computer operator died in road accident
कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर गांव के पास सोमवार को अनियंत्रित गिट्टी लदे ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। हादसे में प्रयागराज विश्वविद्यालय में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात कर्मचारी की मौत हो गई। इधर चालक घटना स्थल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुंडेसर गांव निवासी कार्तिकेय सिंह (50) प्रयागराज विश्वविद्यालय में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात थे। वह छुट्टी में नगर स्थित आवास पर आए थे। सोमवार को वह स्कूटी से गांव आए थे। वहीं से वह फिर नगर वापस जा रहे थे। गौसपुर गांव के पास गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में कार्तिकेय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इधर जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते चालक ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ हादसे की जानकारी परिजनों को दी। इकलौते पुत्र की मौत की जानकारी मिलते ही पिता देवेंद्र प्रसाद सिंह, पत्नी प्रियंका सिंह और पुत्र सौम्य सिंह के रोने-बिलखने से गांव में मातम पसर गया। दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे। पिता देवेंद्र प्रसाद सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed