फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four years of outstanding tax on sister's vehicle; a waiver of 29,000 granted.

Bulandshahar News: बहन के वाहन का चार साल का बकाया टैक्स, 29 हजार की मिली छूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four years of outstanding tax on sister's vehicle; a waiver of 29,000 granted.
परिवहन मेले में जानकारी देती एआरटीओ व आरआई। संवाद
परिवहन मेले में 12 वाहन स्वामियों ने बकाया कर पर छूट का उठाया लाभ
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय परिसर में लगा मेला, आठ वाहनों की हुई फिटनेस
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। एआरटीओ कार्यालय परिसर में शनिवार को परिवहन मेला लगा। परिवहन मेले में वाहन स्वामियों ने बकाया कर पर छूट का लाभ उठाया। मेले में 12 वाहन स्वामियों ने बकाया कर जमा किया। वहीं, आठ वाहनों की फिटनेस कर प्रमाणपत्र जारी किए गए। इस दौरान डिबाई निवासी ज्ञान सिंह ने अपनी बहन के वाहन का करीब चार साल से बकाया कर जमा करा छूट का लाभ लिया।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर कार्यालय परिसर में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बकाया वसूली, वाहन पंजीकरण, फिटनेस, परमिट और स्क्रैपेज के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए। वाहन स्वामियों को लंबित कर और अन्य बकायों का भुगतान करने के साथ पात्र वाहनों के लिए अग्रिम कर और एकमुश्त कर जमा करने की सुविधा दी गई। इसके अलावा पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने के बाद नए वाहनों का पंजीकरण कराने, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) से संबंधित चालान की जानकारी प्राप्त करने और ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

केस एक - चार साल से नहीं जमा किया कर
डिबाई निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि उनकी बहन के वाहन का एक मई 2023 से कर बकाया चल रहा था। बीमार हो जाने व भाई की मृत्यु होने के कारण जमा नहीं कर पाया। 30 अप्रैल 2027 तक कुल बकाया कर पर पेनल्टी लगने पर 1,08,864 रुपये हो गया था। परिवहन मेले में बकाया कर पर 29,030 छूट दी गई। छूट मिलने पर उन्होंने 79,834 रुपये जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केस दो - बढ़ रहा था कर, राहत मिलने पर कर दिया एकमुश्त जमा
औरंगाबाद निवासी आरिफ ने बताया कि वाहन का पिछले एक नवंबर 2023 से कर जमा नहीं किया था। यह बढ़ता जा रहा था। परिवहन मेला लगने और उसमें छूट की जानकारी पर आया। मेले में बकाया 97,251 कर पर 16,830 रुपये की छूट देने की बात कही। परिवहन विभाग की ओर से बकाया कर पर छूट दिए जाने से उन्हें राहत मिली।


--

कोट

कार्यालय पर परिवहन मेला लगाया गया। इसमें आमजन को राहत देने के उद्देश्य से समस्याओं का निस्तारण कराया गया। मेले में 12 वाहन स्वामियों ने बकाया कर में छूट का लाभ और आठ वाहनों की फिटनेस प्रमाणपत्र जारी किए गए। साथ ही सभी को मेले में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। - नीतू शर्मा, एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed