फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The ceremonial procession will be taken out with great fanfare

Ayodhya News: सोलह शृंगार के साथ निकलेगी शोभायात्रा

Sat, 31 Oct 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 31 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The ceremonial procession will be taken out with great fanfare
अयोध्या। दसवें दीपोत्सव पर रामनगरी में परंपरा, संस्कृति और विकास का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस बार दीपोत्सव की शोभायात्रा पहली बार रामलीला के सोलह शृंगार के साथ निकाली जाएगी। साकेत महाविद्यालय से निकलने वाली 21 भव्य झांकियों के माध्यम से योगी सरकार की उपलब्धियों और रामायण के सातों कांडों को प्रदर्शित किया जाएगा। सूचना विभाग की ओर से सरकार की उपलब्धियों पर आधारित 14 झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन


साकेत महाविद्यालय परिसर में झांकियों के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। इस बार पहली बार अयोध्या की 16 टीमें रामलीला के विभिन्न प्रसंगों को शोभायात्रा के रूप में प्रस्तुत करती नजर आएंगी। इनके साथ देश के विभिन्न राज्यों की लोक कलाएं और नृत्य भी रामपथ की रौनक बढ़ाएंगे। हरियाणा का फाग और केरल का कथककली आयोजन के विशेष आकर्षण होंगे।
विज्ञापन

अयोध्या अंतरराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक शोध संस्थान के सलाहकार एवं विशेष कार्याधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि दीपोत्सव में 14 प्रदेशों के साथ उत्तर प्रदेश की 11 टीमें लोक संस्कृति के रंग बिखेरेंगी। हरियाणा का फाग, केरल का कथककली, राजस्थान का झूमर, पंजाब का भांगड़ा, ओडिशा का संबलपुरी, गाजीपुर का डिबिया नृत्य तथा पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की लोक कलाएं आयोजन के मुख्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 650 से अधिक कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लेंगे। इस बार झांकियों के निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि वे रात के समय भी आकर्षक नजर आएं और दीपों की रोशनी में उनकी भव्यता और निखरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed