फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Constable attacked while attempting to stop gambling; uniform torn

Aligarh News: जुआ रोकने गए सिपाही पर किया हमला, वर्दी फाड़ी

Tue, 03 Nov 2026 02:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Constable attacked while attempting to stop gambling; uniform torn
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार में जुआ खेल रहे लोगों को रोकना सिपाही ललित को भारी पड़ गया। आपातकालीन सेवा गश्ती वाहन पर तैनात सिपाही ललित पर राकेश नाम के आरोपी ने हमला कर दिया। इससे उसकी अंगुली और कान में चोट आई व वर्दी फट गई। हमले के बाद आरोपी भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिपाही ललित ने बन्नादेवी थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी मेें कहा है कि वह थाना पुलिस की टीम के साथ एक घटना की सूचना मिलने पर नगला कलार गए थे। वहां सड़क के ही पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें जुआ खेलने से रोकने का प्रयास किया तो आरोपी राकेश ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध पर उसने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में सिपाही ललित के कान और बाएं हाथ की अंगुली में गंभीर चोटें लगी। इसके बाद आरोपी राकेश अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली। सीओ धनंजय सिंह कहना है कि मामले में बीएनएस की धारा 115 (2), 352, 121(ए), और 132 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed