Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Farmers Avoid Buying Advanced Potato Seeds After Losses, Department Cuts Prices

आगरा: किसानों की जेब पर चोट, घाटे के चलते उन्नत आलू बीज से बनाई दूरी; 900 क्विंटल बचा, विभाग ने घटाए दाम

Fri, 06 Nov 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 10:22 AM IST
सार

पिछले सीजन में आलू की खेती में घाटा उठाने के कारण किसान इस बार उन्नत बीज खरीदने से बच रहे हैं। उद्यान विभाग के पास 900 क्विंटल बीज बचा है, जिसे बेचने के लिए कीमतों में 1000 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की गई है।
 

विज्ञापन
Agra: Farmers Avoid Buying Advanced Potato Seeds After Losses, Department Cuts Prices
आलू का बीज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कभी जिस कुफरी की विभिन्न प्रजातियों के आलू बीज पाने के लिए किसान तरसते थे, इस बार उद्यान विभाग को उसे बेचने के लाले पड़ गए हैं। अभी भी 900 क्विंटल बीज विक्रय केंद्र पर पड़ा है। आर्थिक मंदी से गुजर रहे आलू किसान नए की जगह पुराने बीज से ही बुवाई कर रहे हैं। ऐसे में उद्यान विभाग ने आलू बीज को बेचने के लिए अनुदान की एक हजार रुपये प्रति कुंतल की राशि को कीमत में कम कर दी है। फिर भी पिछली वर्ष घाटा खाए किसान नए आलू बीज खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में इस बार आठ से अधिक कुफरी की प्रजातियों का 47 सौ क्विंटल आलू बीज का आवंटन हुआ था। एक हजार रुपये का अनुदान प्रति क्विंटल दिया जा रहा था, जो बीज खरीदने के बाद में किसान को खाते में पहुंचेगा। इस बार बीज की कीमत 2980 रुपये से 3630 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित हैं। जबकि बाजार में किसानों का आलू बीज मात्र 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। वहीं, आलू के किसान पिछली बार लागत तक नहीं निकाल सके थे। इससे आर्थिक तंगी के कारण किसानों ने नए बीज खरीदना नहीं चाहा और पुराने को बोने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


अब उद्यान विभाग ने बीज बिक्री पूरी करने के लिए अनुदान के एक हजार की राशि को बेचते समय घटा दिया है। जिससे किसान नई कीमतों 1880 से 2630 रुपये प्रति क्विंटल में बीज को खरीद सकें। जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि विभाग के पास 900 क्विंटल बीज शेष बचा है। अब रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को एक हजार अनुदान घटाकर दिया जाएगा। जिससे कि किसान नया उन्नत बीज की बुवाई कर सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed