Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra: Automatic Trash Skimmer to Stop Plastic Waste from Entering Yamuna River

यूपी: अब यमुना में नहीं पहुंचेगा प्लास्टिक कचरा! नाले पर लगाई ऑटोमैटिक मशीन, जानें कैसे करेगी काम

Fri, 06 Nov 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 10:18 AM IST
सार

यमुना नदी में प्लास्टिक कचरा पहुंचने से रोकने के लिए आगरा नगर निगम ने मंटोला नाले पर ऑटोमैटिक ट्रैश स्किमर का ट्रायल शुरू किया है। फ्लोटिंग बैरियर कचरे को रोकेगा और मशीन उसे बाहर निकालकर रीसाइकिल सेंटर भेजेगी।
 

विज्ञापन
Agra: Automatic Trash Skimmer to Stop Plastic Waste from Entering Yamuna River
ट्रैश स्किमर ऑटोमैटिक मशीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना नदी में गिर रहे नालों के जरिये पहुंच रहे प्लास्टिक कचरे को रोकने के लिए नगर निगम ने नई पहल की है। सबसे ज्यादा प्लास्टिक कचरा नदी में डाल रहे मंटोला और ताजमहल पूर्वी गेट नाले पर ट्रैश स्किमर ऑटोमैटिक मशीन लगाई गई है, जिसका ट्रायल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह मशीन प्लास्टिक कचरे को यमुना नदी में पहुंचने से पहले ही नाले पर फ्लोटिंग बैरियर लगाकर रोकेगी और ऑटोमैटिक मशीन इस कचरे को उठाकर नाले के किनारे रख देगी। यहां से नगर निगम इस प्लास्टिक कचरे को रीसाइकिल केंद्र या मटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर भेजेगा।
विज्ञापन


नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि सबसे पहले मंटोला नाले पर ट्रैश स्किमर को लगाया जा रहा है, जो यमुना नदी में ठोस कचरा और प्लास्टिक को पहुंचने से रोकेगा। यमुना नदी में मिलने से पहले मंटोला नाले के मुहाने पर कचरे को रोकने के लिए फ्लोटिंग बैरियर लगाया गया है। इससे नाले के प्रवाह में ही कचरे को ट्रैप कर वहीं से बाहर निकाल लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पानी का बहाव नहीं रुकता, लेकिन ऊपर तैर रहा कचरा एक ओर पहुंच जाता है, जिसे ट्रैश स्किमर उठाकर नाले के बाहर फेंक देता है। छंटे हुए कचरे को कन्वेयर या कर्मचारी की मदद से हटाकर रीसाइकिल सेंटर भेज दिया जाएगा। मंटोला नाले के बाद इसे ताजमहल के पास पूर्वी गेट नाले पर लगाया जाएगा। इन दोनों नालों में लगने के बाद ताजमहल के पीछे यमुना नदी में प्लास्टिक कचरे पर रोक नजर आएगी।


चार साल पहले लगाया बबल कर्टेन हो चुका फेल
मंटोला नाले पर जहां ट्रैश स्किमर लगाया गया है, उसी जगह पर सोलर पावर से चलने वाला बबल कर्टेन लगाया गया था। प्लास्टिक कचरे को यमुना में पहुंचने से रोकने के लिए इसे वर्ष 2022 में लगवाया गया था, जिसमें लाखों टन प्लास्टिक कचरा निकालने का दावा किया गया था। हालांकि ये दावे केवल आंकड़े भर रहे। ट्रायल में ही यह तकनीक फेल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed